केन विलियमसन की जगह कौन? न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड सीरीज के लिए इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा

Updated:
विज्ञापन
केन विलियमसन की जगह कौन? न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड सीरीज के लिए इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा

विल यंग (फोटो-सोशल मीडिया)

केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए विल यंग को टीम में शामिल किया है.

विज्ञापन

Kane Williamson’s Replacement: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के शेष दो मुकाबलों के लिए विल यंग को टीम में शामिल किया है. अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विल यंग को शामिल किया गया है.

न्यूजीलैंड ने विल यंग पर जताया भरोसा

लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट के बाद विलियमसन ने सभी प्रारूपों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उनके संन्यास के साथ ही न्यूजीलैंड को अपने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक का विकल्प तलाशना पड़ा और चयनकर्ताओं ने विल यंग पर भरोसा जताया. 33 वर्षीय विल यंग का टेस्ट करियर अब तक अच्छा रहा है. उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 31.97 की औसत से 1215 रन बनाए हैं, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं. यंग ने अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेला था.

घरेलू क्रिकेट में यंग का शानदार प्रदर्शन

हाल के घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है. अपने पिछले 10 मुकाबलों में उन्होंने दो लिस्ट-ए शतक और एक फर्स्ट-क्लास अर्धशतक जड़ा है, जिसके चलते उन्हें दोबारा राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है.

14 जून को इंग्लैंड पहुंचेंगे विल यंग

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि विल यंग को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है. बोर्ड के अनुसार, यंग 14 जून को इंग्लैंड पहुंचेंगे और दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे.

विलयमसन का जगह भरना आसान नहीं

हालांकि यंग के लिए यह जिम्मेदारी आसान नहीं होगी. केन विलियमसन सिर्फ न्यूज़ीलैंड ही नहीं, बल्कि आधुनिक क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल रहे. लंबे समय तक टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे विलियमसन की कमी को पूरा करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी चुनौती होगी. संन्यास की घोषणा के बाद विलियमसन ने कहा कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया है.

न्यूज़ीलैंड की अपडेटेड टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग, ​​डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और बेन सियर्स (ट्रैवलिंग रिजर्व).

यह भी पढ़ें: ‘दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है’… केन विलियमसन के संन्यास पर विराट कोहली का खास मैसेज, वायरल हुआ पोस्ट

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola