Australia vs England Ashes: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे टेस्ट से बाहर

दूसरे टेस्ट से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) चोटिल होने की वजह से बाहर हो गये हैं.
The Ashes 2021-22 एशेज के पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लिया है. पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों टीमें 16 दिसंबर से दूसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगी.
दूसरे टेस्ट से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) चोटिल होने की वजह से बाहर हो गये हैं. हेजलवुड के बाजू में खिंचाव है और यही कारण है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा एशेज टेस्ट नहीं खेल सकेंगे.
हेजलवुड को पहले टेस्ट में नौ विकेट से मिली जीत के दौरान चोट लगी थी. वह आगे की जांच के लिये सिडनी चले गए हैं. ऑस्ट्रेलिया की बाकी टीम सोमवार को एडीलेड रवाना होगी.
दूसरा टेस्ट गुरुवार से शुरू होगा. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पिछले सप्ताह अभ्यास मैच खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया ए टीम में रहे झाय रिचर्डसन और माइकल नासिर तेज गेंदबाजी में कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टीम में हैं.
ऑस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण हेजलवुड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क संभाल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया को हेजलवुउ की कमी खलेगी जो अब तक दिन रात के सात टेस्ट में 32 विकेट ले चुके हैं. उनसे अधिक विकेट दिन रात के टेस्ट में सिर्फ स्टार्क के नाम हैं.
गौरतलब है कि गाबा में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एक तरफा मुकाबले में हराया था. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में केवल 147 रन पर ढेर कर दिया. फिर जवाब में 425 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 297 रन पर ऑल आउट कर दिया. इंग्लैंड के 19 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 20 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




