Cricketer Of The Year: बुमराह ने रचा इतिहास, ICC क्रिकेटर ऑफ द इयर अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने

Updated:
विज्ञापन

Jasprit Bumrah Cricketer of the Year

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Cricketer of the Year: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी ने साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है. इसके लिए बुमराह को सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

Cricketer of the Year: जसप्रीत बुमराह ने 2024 में हर प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया और इसी के लिए उन्हें आईसीसी ने साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है. ऐसा करने वाले बुमराह भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. आईसीसी ने कहा, “जसप्रीत बुमराह को आईसीसी पुरस्कारों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार के लिये चुना गया. 2024 में उन्होंने टेस्ट और सीमित ओवरों के प्रारूप में विरोधी टीमों पर दबाव बनाये रखा.”

विज्ञापन

Cricketer of the Year: बुमराह से पहले इन भारतीय खिलाड़ियों को मिल चुका है पुरस्कार

जयप्रीत बुमराह से पहले भारत से राहुल द्रविड़ (2004), सचिन तेंदुलकर (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2017 और 2018) को यह पुरस्कार मिल चुका है.

बुमराह को बीसीसीई ने दी बधाई

साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने जाने पर बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को बधाई दी है. बुमराह की तस्वीर के साथ बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, “बूम बूम बूमराह, सर्वोच्च सम्मान के लिए बधाई जसप्रीत.”

यह भी पढ़ें: Champions Trophy: अगर भारत पहुंचा फाइनल में और दुबई में हुआ मैच तो कब मिलेगा टिकट

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह टॉप पर

जयप्रीत बुमराह आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं. बुमराह के 908 अंक हैं. वनडे रैंकिंग में भी बुमराह 7वें स्थान पर बने हुए हैं. जबकि टी20 में बुमराह 36वें स्थान पर हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola