बुमराह और संजना गणेशन ने शेयर की हनीमून की तसवीरें, इसी साल हुई थी शादी

Updated at : 31 May 2021 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
बुमराह और संजना गणेशन ने शेयर की हनीमून की तसवीरें, इसी साल हुई थी शादी

Jasprit Bumrah, Sanjana Ganesan, Cricket News, Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan Honeymoon टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन की हनीमून की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दरअसल संजना और बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर समुद्र किनारे की अपनी तसवीरें शेयर की हैं और लिखा थ्रो बैक.

विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन की हनीमून की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दरअसल संजना और बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर समुद्र किनारे की अपनी तसवीरें शेयर की हैं और लिखा थ्रो बैक.

अब उसी तसवीर को लेकर फैन्स यह अनुमान लगा रहे हैं कि यह तसवीरें बुमराह और संजना के हनीमून की हैं. हालांकि स्टार गेंदबाज और उनकी पत्नी ने अब तक यह खुलासा नहीं किया है कि दोनों हनीमून के लिए कहां गये थे.

संजना ने जो तसवीर पोस्ट की है उसमें वो समुद्र किनारे खूबसूरत सी ड्रेस पहले खड़ी हैं. जबकि बुमराह भी समुद्र किनारे बैठे नजर आ रहे हैं.

Also Read: IPL 2021 स्थगित होने के 27 दिनों बाद अपने घर पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कमिंस से लिपटकर रो पड़ीं प्रेग्नेंट पार्टनर बेकी

मालूम हो बुमराह और संजना गणेशन ने इसी साल 15 मार्च को बेहद निजी कार्यक्रम में विवाह बंधन में बंधे थे. शादी के लिए बुमराह ने बीसीसीआई से छुट्टी भी ली थी. दोनों की शादी गोवा में हुई थी. शादी के बाद दोनों ने कई बेहतरीन तसवीरें अपनी शेयर की हैं. बुमराह की खूबसूरत पत्नी संजना एक टीवी एंकर हैं.

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह इस समय मुंबई के एक होटल में कोंरेंटिन में हैं. दरअसल दो जून को वो टीम इंडिया के साथ तीन महीने के लंबे दौरे पर इंग्लैंड जाने वाले हैं. जहां उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला में हिस्सा लेना है.

इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है. उसके बाद टीम इंडिया आईपीएल के लिए सीधे यूएई चली जाएगी. हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है.

posted by – arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola