अफगान जलेबी पर डांस कर इरफान पठान ने पाकिस्तान को जलाया, पूछा- पड़ोसियों कैसा रहा संडे

Updated at : 16 Feb 2026 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs PAK Irfan Pathan Dance

इरफान पठान का डांस

Irfan Pathan Dance Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. इस जीत पर इरफान पठान ने अफगान जलेबी गाने पर डांस कर मजे लिए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इरफान ने कैप्शन में लिखा- पड़ोसियों, संडे कैसा रहा?

विज्ञापन

Irfan Pathan Dance Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है. इस शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है. इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इरफान ने अपने पुराने अंदाज में पाकिस्तान की हार पर चुटकी ली है. उनका यह वीडियो देखकर पाकिस्तानी फैंस को काफी मिर्ची लगी है. इरफान का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

अफगान जलेबी पर फिर थिरके इरफान

मैच खत्म होने के तुरंत बाद इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह मशहूर गाने ‘अफगान जलेबी’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब इरफान ने इस गाने पर डांस किया है. इससे पहले भी वह एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की हार के बाद इसी गाने पर जश्न मना चुके हैं. अब यह गाना और उनका डांस पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का एक तरह से प्रतीक बन गया है. वीडियो में इरफान की खुशी साफ देखी जा सकती है और वह पूरी मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं.

पड़ोसियों से पूछा संडे का हाल

इरफान पठान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा जिसने पाकिस्तानी फैंस के जले पर नमक छिड़कने का काम किया. उन्होंने लिखा, ‘पड़ोसियों, संडे कैसा रहा.’ यह सीधा तंज पाकिस्तान के उन फैंस पर था जो मैच से पहले बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे. इरफान का यह मजाकिया अंदाज भारतीय फैंस को खूब पसंद आ रहा है. यह कैप्शन सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. इरफान अक्सर पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद ऐसे ही मजेदार ट्वीट और वीडियो के लिए जाने जाते हैं.

करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो

इरफान पठान की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर उनके इस वीडियो को 24 मिलियन यानी 2 करोड़ 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसके अलावा इस वीडियो पर 2 मिलियन से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. वीडियो पर कमेंट करने वालों की संख्या भी 36 हजार के पार पहुंच गई है. कमेंट बॉक्स में भारतीय फैंस इरफान के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और इसे जीत का एंथम बता रहे हैं. वहीं पाकिस्तानी फैंस अपनी टीम के प्रदर्शन से निराश होकर आलोचना कर रहे हैं.

ईशान और तिलक की जोड़ी ने पलटा मैच

भारत की इस जीत में बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा. मुश्किल पिच पर जहां रन बनाना आसान नहीं था, वहां ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने महज 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. ईशान ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. इन दोनों ने मिलकर पाकिस्तान के स्पिन अटैक को पूरी तरह बेअसर कर दिया. भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 175 रनों का स्कोर खड़ा किया, जो इस पिच पर एक विनिंग टोटल साबित हुआ.

गेंदबाजों के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. पूरी पाकिस्तानी टीम महज 114 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह भारत ने यह मैच 61 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड और बेहतर कर लिया है. अब भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का हो गया है.

ये भी पढ़ें-

शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, भारत से हार के बाद दामाद समेत 3 दिग्गजों को टीम से बाहर करने की मांग

लव यू पापा, पाकिस्तान से मिली जीत पर सूर्यकुमार के लिए मिला स्पेशल मैसेज

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola