ePaper

Ireland vs India: भारत-आयरलैंड पहला टी20 कल, नये रोल में दिखेंगे हार्दिक पांड्या

Updated at : 25 Jun 2022 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
Ireland vs India: भारत-आयरलैंड पहला टी20 कल, नये रोल में दिखेंगे हार्दिक पांड्या

रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन सहित भारत के दूसरी कतार में शामिल खिलाड़ियों को सीनियर क्रिकेटरों की वापसी से पहले आयरलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 शृंखला में खुद को साबित करने का एक और मौका मिलेगा.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुआई में भारतीय टीम आयरलैंड में दो मैचों की टी20 सीरीज का बेहतरीन आगाज रविवार को करेगी. पांड्या पहली बार टीम इंडिया में बतौर कप्तान नजर आयेंगे. इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड दौरे के लिए कोच बनाये गये हैं. पांड्या और लक्ष्मण की जोड़ी पर सभी की नजरें होंगी.

रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका

रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन सहित भारत के दूसरी कतार में शामिल खिलाड़ियों को सीनियर क्रिकेटरों की वापसी से पहले आयरलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 शृंखला में खुद को साबित करने का एक और मौका मिलेगा, जिसमें हार्दिक पांड्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी की शुरुआत भी करेंगे.

Also Read: Hardik Pandya की पत्नी Natasa Stankovic हैं बेहद खूबसूरत, IPL 2022 खिताब जीतने के बाद पति को लगाया गले

आईपीएल 2022 में अपनी कप्तानी से पांड्या ने किया प्रभावित

ऋषभ पंत के इंग्लैंड में टेस्ट टीम में शामिल होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी कप्तानी से प्रभावित करने वाले पंड्या को टीम की कमान सौंपी गयी है. रोहित शर्मा को विश्राम दिये जाने और केएल राहुल के चोटिल होने के बाद पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 शृंखला में टीम की अगुवाई की थी. अब हार्दिक को जिम्मेदारी सौंपी गयी है और गुजरात टाइटन्स के कप्तान के रूप में उनके शानदार प्रदर्शन से उनसे काफी उम्मीद की जा रही है.

वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के मुख्य कोच

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण इस शृंखला में कोच की भूमिका निभा रहे हैं क्योंकि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में हैं. उनके अपने पूर्व साथी की रणनीति पर ही चलने की उम्मीद है. इन दोनों मैच से इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये कोर ग्रुप और अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीन मैचों के लिये टीम तैयार करने में मदद मिलेगी.

आयरलैंड दौरे में युवा खिलाड़‍ियों को मौका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू शृंखला में द्रविड़ ने पहले दो मैचों में हार के बावजूद सभी पांच मैचों में टीम को बरकरार रखा था. पांचवां मैच बारिश की भेंट चढ़ने से यह शृंखला 2-2 से बराबर छूटी थी. पंत और श्रेयस अय्यर के टेस्ट टीम में शामिल होने से आयरलैंड के खिलाफ शृंखला में संजू सैमसन और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. सैमसन कई मौके मिलने के बावजूद टी20 टीम में खुद को स्थापित नहीं कर पाये और ऐसे में उनके लिये मौका बेहद महत्वपूर्ण होगा.

सूर्यकुमार कर सकते हैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी

कलाई की चोट से वापसी करने वा ले सूर्यकुमार यादव के तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की संभावना है. ईशान किशन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था जिसे वह आगे बढ़ाना चाहेंगे लेकिन सलामी जोड़ीदार गायकवाड़ पर दबाव होगा, जो पिछली शृंखला में तेज गेंदबाजों के सामने असहज दिख रहे थे.

आयरलैंड में दिख सकता है जम्मू एक्सप्रेस का जलवा

भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक और यॉर्कर विशेषज्ञ अर्शदीप सिंह को भी यहां मौका मिल सकता है. जहां तक आयरलैंड का सवाल है तो उसके खिलाड़ी मजबूत भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करेंगे. स्टीफन डोहेनी और कॉनर ओलफर्ट को एंड्रयू बालबर्नी की अगुवाई वाली टीम में पहली बार जगह मिली है. बालबर्नी पहले ही कह चुके हैं कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद भारत की टीम बेहद मजबूत है.

टीम इस प्रकार हैं

भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola