Womens T20 Challenge Final: सुपरनोवाज ने फाइनल में वेलोसिटी को 4 रन से हराया, तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा
Supernovas vs Velocity : Womens T20 Challenge Final मुकाबले में दो बार की चैंपियन टीम सुपरनोवाज ने रोमांचक मुकाबले में वेलोसिटी को 4 रन से हराकर तीसरी बाद खिताब अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवाज ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाया. फिर वेलोसिटी को 161 रन पर ही रोक दिया.
सुपरनोवाज ने फाइनल में वेलोसिटी को 4 रन से हराया
सुपरनोवाज ने फाइनल में वेलोसिटी को 4 रन से हराकर तीसरी बाद महिला टी20 चैलेंज का खिताब अपने नाम किया. सुपरनोवाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाया. फिर वेलोसिटी को 20 ओवर में 8 विकेट चटकाकर केवल 161 रन पर ही रोक दिया. आखिरी के दो ओवर में मैच का रोमांच बढ़ गया था. लौरा वोल्वार्डट और सिमरन ने धुंआधार बल्लेबाजी की और मैच को आखिरी ओवर तक ले आयीं. पूजा वस्त्रकर और पारी के 19वें ओवर में सिमरन ने 4 चौकों की मदद से 17 रन बनायीं. लेकिन आखिरी ओवर में 17 रन के स्कोर को लौरा वोल्वार्डट और सिमरन पूरा नहीं कर पायीं. सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में केवल 12 रन ही दीं. वेलोसिटी की ओर से वोल्वार्डट 40 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहीं. जबकि 10 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद लौटीं. सुपरनोवाज की ओर से अलाना किंग ने तीन विकेट चटकाया, जबकि सोफी एक्लेस्टोन और डॉटिन ने दो-दो विकेट लिया.
वेलोसिटी को 8वां झटका, क्रॉस आउट
वेलोसिटी को 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर 8वां झटका लगा. क्रॉस 7 गेंदों में दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुईं. क्रॉस को डॉटिन ने अपना शिकार बनाया.
किंग ने वेलोसिटी को लगातार दो झटका दिया
अलाना किंग ने घातक गेंदबाजी करते हुए वेलोसिटी को लगातार दो गेंद पर दो झटका दिया. तीसरी गेंद पर स्नेह राणा को आउट किया, फिर दूसरी ही गेंद पर राधा यादव को शून्य पर पवेलियन भेज दिया.
वेलोसिटी को 6ठा झटका, स्नेह राणा आउट
वेलोसिटी को 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. स्नेह राणा 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुईं. राणा को अलाना किंग ने आउट किया.
वेलोसिटी को 5वां झटका, दीप्ति शर्मा आउट
वेलोसिटी को 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. दीप्ति शर्मा अलाना किंग की गेंद पर केवल दो रन बनाकर आउट हुईं.
वेलोसिटी को चौथा झटका, नत्थकन चैंथम आउट
वेलोसिटी को 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. नत्थकन चैंथम 13 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुईं. नत्थकन चैंथम को पूजा वस्त्रकर ने अपना पहला शिकार बनाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए