Live Updates

KKR vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर को 9 विकेट से हराया, दर्ज की बड़ी जीत

Updated:
विज्ञापन

KKR vs RR Highlights: यशस्वी जायसवाल के आईपीएल के फास्टेस्ट फिफ्टी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हरा दिया है. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाये. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 13.1 ओवर में 151 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की. जीत की पटकथा युजवेंद्र चहल ने लिखी. उन्होंने केकेआर के खिलाफ चार विकेट चटकाये. चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गये. उन्होंने 184वां विकेट नितीश राणा का चटकाया और ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विज्ञापन

राजस्थान ने केकेआर को 9 विकेट से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हरा दिया है. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने हुए राजस्थान को 150 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में राजस्थान ने एक विकेट के नुकसान पर 13.1 ओवर में 151 रन बनाकर जीत दर्ज की. राजस्थान का एकमात्र बल्लेबाज जोस बटलर शून्य पर आउट हुए. यशस्वी जायसवाल ने आज नाबाद 98 रनों की पारी खेली. जायसवाल ने आज 13 गेंद पर अर्धशतक जड़कर आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया.

KKR vs RR Live Score: राजस्थान ने 10 ओवर में बनाए 107 रन

राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं. फिलहाल क्रीज पर यशस्वी जयसवाल 36 गेंदों पर 82 और संजू सैमसन 21 गेंदों पर 21 रन बनाकर मौजूद हैं.

KKR vs RR Live Score: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास की जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया है. वह इस मैच में आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने महज 13 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जड़े थे.

KKR vs RR Live Score: राजस्थान को लगा बड़ा झटका, बटलर आउट

राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लग चुका है. टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए है.

KKR vs RR Live Score: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू, जायसवाल और बटलर क्रीज पर

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. पारी की शुरुआत करने यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर क्रीज पर आए हैं. वहीं, केकेआर की ओर से कप्तान नितीश राणा पहला ओवर करने आए हैं.

KKR vs RR Live Score: केकेआर ने राजस्थान को दिया 150 रनों का लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 150 रनों का लक्ष्य दिया है. केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurav Kumar

लेखक के बारे में

By Saurav Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola