Live Updates

Sports News: पूर्व सलामी बल्लेबाज सुधीर नाइक का निधन, BCCI ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

Sports News Live Updates: प्रभात खबर के स्पोर्ट्स न्यूज लाइव अपडेट्स में आपको स्वागत है. यहां खेल जगत (क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, तीरंदाजी, गोल्फ, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, आदि) से जुड़ी पल-पल की अपडेट मिलेगी. खेल से जुड़े सभी जानकारियों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ prabhatkhabr.com पर.

विज्ञापन

भारत फीफा रैंकिंग में पांच स्थान के सुधार से 101वें पायदान पर

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम हाल में संपन्न त्रिकोणीय टूर्नामेंट में म्यामां और किर्गिस्तान पर जीत की बदौलत नवीनतम फीफा रैंकिंग में गुरुवार को पांच स्थान के फायदे से 101वें स्थान पर पहुंच गयी. पिछले महीने म्यामां और किर्गिस्तान के खिलाफ क्रमश: 1-0 और 2-0 की जीत की बदौलत भारत ने 8.57 रेटिंग अंक हासिल किए और ��ांच स्थान की छलांग लगाने में सफल रहा। भारत पिछली रैंकिंग में 106वें स्थान पर था. यह साल की पहली रैंकिंग है. पिछली रैंकिंग पिछले साल 22 दिसंबर को जारी की गई थी. भारत न्यूजीलैंड से एक स्थान पीछे और कीनिया से एक स्थान आगे है. इगोर स्टिमक के मार्गदर्शन में खेलने वाली भारतीय टीम के 1200.66 अंक हैं और वह एशिया के 46 देशों के बीच 19वें पायदान पर है. भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 है जो उसने 1996 में हासिल की थी.

फीफा रैंकिंग में छह साल में पहली बार शीर्ष पर पहुंचा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना अब रैकिंग में भी सभी को पछाड़कर नंबर वन पर पहुंच गई है. 6 साल के लंबे इतंजार के बाद अर्जेंटीना की टीम रैकिंग में पहले स्थान पर काबिज हुई है. अर्जेंटीना ने ब्राजील को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है.

13 अप्रैल को झारखंड बालक और बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 का होगा ट्रायल

झारखंड स्टेट रेसलिंग एसोसिएशन अंडर 17 सब जूनियर बालक और बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 में भाग लेने के लिए अंडर-17 सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल 13 अप्रैल को रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में खेगांव होटवार मे होगा.

शीर्ष वरीय पेगुला और पूर्व चैंपियन कीज चार्ल्सटन ओपन के अगले दौर में

चार्ल्सटन (अमेरिका), छह अप्रैल (एपी) शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और पूर्व चैंपियन मैडिसन कीज ने चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में आसान जीत दर्ज की. विश्व में तीसरे नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी पेगुला ने 65 मिनट तक चले मैच में रूस की एना ब्लिंकोवा को 6-2 6-0 से हराया. अमेरिका की ही एक अन्य खिलाड़ी और यहां 2019 में खिताब जीतने वाली कीज ने भी हमवतन हैली बैप्टिस्ट को 6-1 6-2 से आसानी से हराया.

पूर्व सलामी बल्लेबाज सुधीर नाइक का निधन, BCCI ने जताया शोक

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुधीर नाइक का बुधवार को निधन हो गया. 78 साल के नाइक काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे. बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने भारत के लिए तीन टेस्ट और दो वनडे खेले थे. सुधीर के नाम भारत के लिए वनडे में पहला चौका लगाने का भी रिकॉर्ड है. उन्होंने ऐसा 1974 में लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ किया था. उन्होंने रणजी के 1970-71 सीजन में मुंबई टीम का नेतृत्व किया था और खिताब दिलाया था.

बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘सुधीर नाइक के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. खेल के प्रति दशकों में उनका योगदान उन सभी को प्रेरित करेगा जो इस खेल को अपनाना चाहते हैं.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola