SRH vs KKR IPL Highlights: केकेआर ने हैदराबाद को 5 रनों से हराया, वरुण चक्रवर्ती बने जीत के हीरो
SRH vs KKR IPL Highlights: आईपीएल के 47वें मुकाबले में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रनों से हरा दिया. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और इस मैच का निर्णय आखिरी ओवर में निकला. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 171 रन बनाए थे. जिसके जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 166 रन ही बना सकी. केकेआर के लिए इस मैच जीत के हीरो वरुण चक्रवर्ती बने. जिन्होंने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 रन बचा लिए और टीम को शानदार जीत दिलाई
SRH vs KKR IPL Highlights: केकेआर ने हैदराबाद को 5 रनों से दी मात
आईपीएल के 47वें मुकाबले में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रनों से हरा दिया. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 171 रन बनाए थे. जिसके जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 166 रन ही बना सकी. केकेआर के लिए इस मैच जीत के हीरो वरुण चक्रवर्ती बने. जिन्होंने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 रन बचा लिए और टीम को शानदार जीत दिलाई.
SRH vs KKR IPL Live Score: हैदराबाद का छठा विकेट गिरा, मार्करम आउट
17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हैदराबाद का छठा विकेट गिरा. कप्तान एडेन मार्करम 41 रन बनाकर आउट हुए. मार्करम को वैभव अरोड़ा ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्को जानेसन क्रीज पर आए हैं.
SRH vs KKR IPL Live Score: हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन, क्लासेन आउट
124 रन के स्कोर पर हैदराबाद को पांचवा झटका लगा. हेनरिक क्लासेन 30 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज अब्दुल समद क्रीज आएं हैं.
SRH vs KKR IPL Live Score: आखिरी 10 ओवर में हैदराबाद को चाहिए 97 रन
हैदराबाद को केकेआर के खिलाफ मुकाबले में जीत के लिए आखिरी 10 ओवर में 97 रन चाहिए. टीम के लिए अभी कप्तान मार्करम और क्लासन बल्लेबाजी कर रहे हैं.
SRH vs KKR IPL Live Score: 9 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 69 रन
हैदराबाद ने 9 ओवर में 69 रन बना लिए हैं. हालांकि टीम को चार बड़े झटके लग चुके हैं. वहीं टीम के कप्तान मार्करम और क्लासन अभी क्रीज पर नाबाद हैं.
SRH vs KKR IPL Live Score: हैरी ब्रूक लौटे पवेलियन, हैदराबाद को लगा चौथा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका लग चुका है. टम के बल्लेबाज हैरी ब्रूको को अनुकूल रॉय ने चलता कर दिया है. वह खाता भी नहीं खोल सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए