Live Updates

RCB vs RR, IPL 2023: विराट कोहली की कप्तानी में जीता आरसीबी, राजस्थान को 7 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

IPL 2023, RCB vs RR: आइपीएल 2023 के 32वें मुकाबले में रविवार (23 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को एक रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हरा दिया है. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में राजस्थान छह विकेट के नुकसान पर 182 रन ही बना सकी. आरसीबी की ओर से फॉफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने तीन विकेट चटकाये. आज के मुकाबले में विराट कोहली आरसीबी की कप्तानी कर रहे थे. पूरी टीम पर्यावरण बचाने के मुहीम के तौर पर हरे रंग की जर्सी में मैदान पर उतरी थी.

विज्ञापन

आरसीबी ने राजस्थान को 7 रन से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हरा दिया है. आसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 189 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट पर 182 रन पर रोक दिया. राजस्थान के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 52 रन का योगदान दिया. आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिये. आरसीबी के लिए फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद केवल दिनेश कार्तिक ही दहाई अंक तक पहुंच सके. आज आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे.

अश्विन आउट, राजस्थान को चाहिए 2 गेंद पर 10 रन

राजस्थान को छठा झटका लगा है. रविचंद्रन अश्विन आउट हो गये हैं. टीम को जीत के लिए अब भी 2 गेंद पर 10 रनों की जरूरत है.

राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में चाहिए 20 रन

आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत है. रॉयल्स की ओर से क्रीज पर आर अश्विन और ध्रुव जुरेल हैं. हर्षल पटेल गेंदबाजी कर रहे हैं.

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 12 गेंद पर 34 रन

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 12 गेंद पर 34 रन की जरूरत है. रविचंद्रन अश्विन और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं. पिछले ही ओवर में शिमरोन हेटमायर रन आउट हो गये हैं.

राजस्थान को पांचवां झटका, शिमरोन हेटमायर रन आउट

प्रभु देसाईं ने शानदार फिल्डिंग और फिर बेहतरीन थ्रो कर शिमरोन हेटमायर को रन आउट कर दिया है. राजस्थान को पांचवां झटका लगा है. मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.

राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंद पर 45 रनों की जरूरत

राजस्थान रायल्य को जीत के लिए 18 गेंद पर 45 रन बनाने होंगे. क्रीज पर शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल हैं. राजस्थान के चार शीर्ष क्रम के बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola