PBKS vs RCB: विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को दी मात, सिराज ने 4 विकेट लेकर पलटा मैच

Updated at : 20 Apr 2023 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
PBKS vs RCB: विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को दी मात, सिराज ने 4 विकेट लेकर पलटा मैच

IPL 2023, PBKS vs RCB: आईपीएल 2023 के 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से हराया. विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स को 175 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में पंजाब की 18.2 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई.

विज्ञापन
undefined

PBKS vs RCB, IPL 2023: मोहाली में खेले गए आईपीएल 2023 के 27वें मुकाबले में गुरुवार (20 अप्रैल) को फाफ डुप्लेसी और उनकी जगह कप्तान की भूमिका निभा रहे विराट कोहली (Virat Kohli) के अर्धशतक के बाद मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हरा दिया. आरसीबी की यह इस सीजन में तीसरी जीत है.

undefined

डुप्लेसी (56 गेंद में 84 रन, पांच छक्के, पांच चौके) और कोहली (47 गेंद में 59 रन, पांच चौके, एक छक्का) के बीच पहले विकेट की 137 रन की साझेदारी से आरसीबी ने चार विकेट पर 174 रन बनाए. इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम सिराज (21 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई. लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने भी 39 रन पर दो विकेट चटकाए.

undefined

पंजाब किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (46) और जितेश शर्मा (41) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए. इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावर प्ले में 49 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए.

Also Read: IPL 2023: विराट कोहली ने MS Dhoni या रोहित शर्मा नहीं, बल्की इन खिलाड़ियों को बताया आईपीएल इतिहास का GOAT
undefined

अथर्व ताइड़े (04) ने सिराज की पहली गेंद पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर पगबाधा हो गए. डीआरएस लेने पर मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा. मैथ्यू शॉर्ट (08) ने वेन पार्नेल पर छक्का जड़ा लेकिन हसरंगा की गुगली को चूककर बोल्ड हो गए. सिराज ने चौथे ओवर में लियाम लिविंगस्टोन (02) को पगबाधा किया. इस बार भी डीआरएस लेने पर मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा.

undefined

हरप्रीत सिंह (13) ने पार्नेल पर छक्का जड़ा लेकिन इसके बाद रन आउट हो गए जिससे पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 43 रन हो गया. इंपेक्ट प्लेयर के रूप में लेग स्पिनर राहुल चाहर की जगह उतरे प्रभसिमरन ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने सिराज पर चौके से खाता खोला और फिर पार्नेल तथा हसरंगा पर भी चौके मारे.

undefined

पंजाब को अंतिम दो ओवर में 26 रन की जरूरत थी और हर्षल ने जितेश को बैकवर्ड प्वाइंट पर शाहबाज अहमद के हाथों कैच कराके आरसीबी को जीत दिला दी. इससे पहले डुप्लेसी और कोहली की जोड़ी के 17वें ओवर में टूटने के बाद आरसीबी का कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाया जिससे टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में नाकाम रही.

undefined

पंजाब की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 31 रन देकर दो विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह और एलिस को एक-एक विकेट मिला. कुरेन ने बेंगलोर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया जिसके बाद डुप्लेसी और कोहली ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 59 रन जोड़े.

undefined

कोहली ने अर्शदीप पर दो चौके मारे जबकि डुप्लेसी ने हरप्रीत पर दो छक्के जड़े. डुप्लेसी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए तेज गेंदबाज एलिस पर अपना तीसरा छक्का जड़ा. डुप्लेसी ने लिविंगस्टोन का स्वागत चौके के साथ किया और फिर इस स्पिनर पर एक रन के साथ 31 गेंद में सीजन का चौथा अर्धशतक पूरा किया.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola