PBKS vs KKR, IPL 2023: पंजाब किंग्स ने केकेआर को 7 रन से हराया, बारिश ने बिगाड़ा खेल
PBKS vs KKR, IPL 2023: आईपीएल 2023 के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने वर्षा प्रभावित मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रन से हरा दिया. बीच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन का स्कोर बनाया. जवाब में केकेआर की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बना लिया था. लेकिन अचानक बारिश शुरू हो गयी, जिसके बाद दोबारा मैच शुरू नहीं कराया जा सका. बाद में डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर पंजाब को 7 रन से जीत दे दी गयी.
डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर पंजाब ने केकेआर को हराया
बारिश से प्रभावित मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन का स्कोर बनाया. जवाब में केकेआर की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बना लिया था. लेकिन बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा और बाद में पंजाब को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर जीत दे दी गयी.
केकेआर को जीत के लिए 4 ओवर में चाहिए 46 रन, बारिश से खेल रुका
केकेआर को चार ओवर में जीत के लिए 46 रनों की दरकार है. इस बीच केकेआर को सात झटके लगे हैं. बारिश की वजह से खेल को रोका गया है. पिच को पूरी तरह कवर किया गया है.
केकेआर को पांचवां झटका
पंजाब के गेंदबाज सिकंदर रजा और राहुल चाहर ने घातक गेंदबाजी करते हुए केकेआर को लगातार दो ओवर में दो झटका दिया. रजा ने 10वें ओवर में नितीश राणा को अपना शिकार बनाया, फिर 11वें ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह को आउट किया. रिंकू सिंह ने चार गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल चार रन ही बना पाये.
केकेआर को चौथा झटका, नितीश राणा 24 पर आउट
पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. नितीश राणा 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये. राणा को सिकंदर रजा ने अपना शिकार बनाया.
KKR को तीसरा झटका, रहमानुल्लाह आउट
रहमानुल्लाह गुरबाज 22 रन बनाकर आउट हो गये हैं. केकेआर को तीसरा झटका लगा है. केकेआर की टीम पिछड़ती नजर आ रही है. टीम ने 6 ओवर के पावर प्ले में केवल 46 रन बनाये हैं और अपने तीन विकेट खो दिये हैं. क्रीज पर इस समय वेंकटेश अय्यर के साथ नीतीश राणा मौजूद हैं. राणा केकेआर की कप्तानी कर रहे हैं.
केकेआर को दूसरा झटका, अनुकूल रॉय आउट
केकेआर को दूसरा झटका लगा है. अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर आउट हो गये हैं. केकेआर को दूसरे ही ओवर में दूसरा झटका लगा है. केकेआर की टीम ने दो ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाये हैं. अनुकूल की जगह बल्लेबाजी करने वेंकटेश अय्यर क्रीज पर आये हैं.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए