ePaper

IPL 2023: KKR के खिलाफ मुकाबले में नयी जर्सी में नजर आएंगे LSG के खिलाड़ी, जानें क्या है वजह

Updated at : 18 May 2023 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: KKR के खिलाफ मुकाबले में नयी जर्सी में नजर आएंगे LSG के खिलाड़ी, जानें क्या है वजह

Lucknow Super Giants: कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ 20 मार्च को होने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) नए अवतार में नजर आएगी। क्रुणाल पांड्या एंड कंपनी अपनी आगामी भिड़ंत में एक नई और विशेष ग्रीन और मैरून जर्सी (LSG New Jersey) पहनेगी।

विज्ञापन
undefined

Lucknow Super Giants IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शनिवार (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2023 के मुकाबले में नए अवतार में नजर आएगी. क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ एक नई बेहद खास ग्रीन और मैरून जर्सी पहन कर उतरेगी.

undefined

लखनऊ टीम की नई जर्सी का रंग दिग्गज फुटबॉल क्लब मोहन बागान की लाल और हरे रंग की जर्सी जैसी होगी. आरपी संजीव गोयनका, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक हैं. इसी समूह ने 2020-21 सीजन में इंडियन सुपर लीग (ISL) की टीम मोहन बागान में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की थी. इसलिए ट्रिब्यूट देने के लिए एलएसजी विशेष जर्सी पहनेंगे.

undefined

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने इसकी घोषणा आरपीएसजी हाउस में लखनऊ के कार्यवाहक कप्तान क्रुणाल पांड्या और विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन की मौजूदगी में की गई. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर नई जर्सी में क्रुणाल और पूरन की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

undefined

बता दें कि केएल राहुल के चोटिल होने के कारण टीम की कमान संभाल रहे क्रुणाल पांड्या ने इस मौके पर कहा वह आने वाले समय में मोहन बागान को मैच को देखना चाहेंगे और फ्रेंचाइजी की आईएसएल की सफलता को आईपीएल में दोहराना चाहेंगे.

undefined

लखनऊ सुपर जायंट्स आमतौर पर आईपीएल में अपने घर और बाहर के मैचों के लिए में नीला (गहरा और हल्का नीला) पहनते हुए आई है. लेकिन अचानक आया यह कदम कोलकाता में कई फैंस को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है.

undefined

लखनऊ की टीम को उम्मीद है कि शनिवार को स्थानीय समर्थक दर्शक इस मैच में उनकी टीम का समर्थन करेंग. टीम को अगर-मगर के फेर के बिना प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए इस मैच को जीतना होगा.

Also Read: KL Rahul ने एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में बताया फर्क, माही को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola