ePaper

PHOTOS: रिंकू सिंह ने एक बार फिर बढ़ा दी थी फैंस की धड़कने, थम गई थी LSG की सांसे और फिर आखिरी ओवर में...

Updated at : 21 May 2023 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: रिंकू सिंह ने एक बार फिर बढ़ा दी थी फैंस की धड़कने, थम गई थी LSG की सांसे और फिर आखिरी ओवर में...

Rinku Singh, KKR vs LSG: आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से 1 रन से हराकर सफर समाप्त किया. इस मुकाबले में एक बार फिर रिंकू सिंह का बल्ला खूब गरजा और उन्होंने लगभग बाजी पलट दी थी.

विज्ञापन
undefined

Rinku Singh, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 68वें मुकाबले में शनिवार (20 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs LSG) को एक रन से हरा दिया. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने केकेआर को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन कोलकाता की टीम इस हासिल करने में नाकाम रही. वहीं, इस मुकाबले में केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबजाी फैंस की धड़कने बढ़ाई.

undefined

रिंकू सिंह ने एक समय लगभग बाजी पलट दी थी और केकेआर को हारा हुआ मैच जिता ही दिया था. आखिरी दो ओवर में जब केकेआर को जीत के लिए 41 रनों की दरकार थी. तो रिंकू ने सबसे पहले नवीन उल हक को निशाने पर लिया और उनके ओवर से 20 रन बटोरे. रिंकू ने इस दौरान हैट्रिक चौके के साथ एक गगनचुंबी छक्का भी जड़ा.

https://twitter.com/IPL/status/1659983739194318848
undefined

मैच के आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 21 रनों की दरकार थी. आखिरी ओवर में यश ठाकुर की पहली गेंद पर वैभव अरोड़ा ने एक रन लेकर स्ट्राइक रेट रिंकू को दी, उसके बाद अगली गेंद वाइड रही. फिर रिंकू ने दो गेंदें डॉट खेली. यश ने एक और गेंद वाइड गेंद फेंकी, जिसके चलते अब केकेआर को आखिरी तीन गेंदों पर 18 रनों पर जरूरत थी.

undefined

फैंस एक बार फिर रिंकू से गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले की तरह कमाल का इंतजार करने लगे. उस मैच में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को जिताया था. यहां तो सिर्फ तीन छक्के चाहिए थे. रिंकू सिंह ने भी ओवर की चौथी गेंद डीप-मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़कर फैंस की उम्मीदों को जगाये रखा. अब केकेआर को दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे.

undefined

यश ठाकुर ने अगली गेंद वाइड यॉर्कर फेकी जिसपर रिंकू चौका ही बटोर पाए. यानी मैच की अंतिम गेंद पर केकेआर को 8 रन बनाने था, जो नामुमकिन सा था. हालांकि. रिंकू ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर शानदार तरीके से मैस फिनिश किया. वहीं, लखनऊ इस जीत के साथ ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया.

undefined

रिंकू सिंह ने 33 गेंदों पर नाबाद 67 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और चार छक्के जड़े. रिंकू के अलावा केकेआर के लिए ओपनर जेसन रॉय ने भी 28 गेंदों पर 45 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं, लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट चटाकए. कोलकाता की टीम 14 मैचों में 6 जीत और 8 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर रहकर इस सीजन का सफर समाप्त किया.

undefined

रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे. 25 साल के रिंकू ने 14 मैचों में 59.25 के औसत और 149.53 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले. इस सीजन में कोलकाता की ओर से रन-चेज के दौरान रिंकू ने 7 पारियों में 152.50 की औसत और 174.28 के स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए.

Also Read: IPL Playoffs: सुपर संडे पर होगा डबल धमाल, 3 टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की जंग, जानें पूरा समीकरण
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola