Live Updates

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 27 रनों से रौंदा, MS Dhoni ने बल्ले से किया धमाका

Updated:
विज्ञापन

CSK vs DC Highlights: आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से मात दी. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 168 रनों का लक्ष्य दिल्ली को दिया. जिसका पीछा करते हुए दिल्ली की टीम पूरे 20 ओवर में सिर्फ 140 रन बना सकी. इस मुकाबले में फैंस के चहेते और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने 9 गेंदों पर 20 रन बनाए. धोनी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी में 2 कमाल के छक्के और 1 चौका जड़ा. वहीं गेंदबाजी में सीएसके के स्टार तेज गेंदबाज पाथिराना ने 3 विकेट अपने नाम किया और चेन्नई को शानदार जीत दिलाई.

विज्ञापन

CSK vs DC Highlights: चेन्नई ने दिल्ली को 27 रनों से रौंदा

आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से मात दी. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 168 रनों का लक्ष्य दिल्ली को दिया. जिसका पीछा करते हुए दिल्ली की टीम पूरे 20 ओवर में सिर्फ 140 रन बना सकी.

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को लगा छठा झटका, अक्षर पटेल आउट

दिल्ली कैपिटल्स के जीत की आखिरी उम्मीद अक्षर पटेल भी आउट हो गए हैं. वह मतीशा पाथिराना के दूसरे शिकार बने. अक्षर ने 21 रनों की पारी खेली.

CSK vs DC Live Score: 16 ओवर में दिल्ली ने बनाए 97 रन

चेन्नई सुपर किंग्स का दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है. दिल्ली की टीम 16 ओवर में सिर्फ 97 रन बना पाई है.

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को लगा पांचवां झटका, राइली रूसो आउट

दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका लग चुका है. टीम के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने खतरनाक दिख रहे राइली रूसो को 35 रन पर पवेलियन की राह दिखाई.

CSK vs DC Live Score: दिल्ली को लगा चौथा झटका, मनीष पांडे आउट

दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे 27 रन बनाकर महीश पाथिराना के पहले शिकार बने हैं.

CSK vs DC Live Score: लक्ष्मीपति बालाजी ने आज ही के दिन ली थी आईपीएल की पहली हैट्रिक

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिगग्ज तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बलाजी ने आज ही के दिन आईपीएल इतिहास की पहली हैट्रिक ली थी. उन्होंने यह कारनामा पंजाब किंग्स के खिलाफ साल 2008 में किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurav Kumar

लेखक के बारे में

By Saurav Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola