ePaper

शुभमन गिल ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक, वनडे वर्ल्ड कप टीम के लिए दावेदारी की मजबूत, देखें तस्वीरें

Updated at : 16 May 2023 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
शुभमन गिल ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक, वनडे वर्ल्ड कप टीम के लिए दावेदारी की मजबूत, देखें तस्वीरें

शुभमन गिल ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल का पहला शतक जड़ दिया है. अपनी इस पारी से उन्होंने इसी साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप टीम के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है.

विज्ञापन
undefined

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के शतक के दम पर गुजरात ने सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है. गुजरात आईपीएल 2023 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली पहली टीम बन गयी है.

undefined

गुजरात टाइटंस के 13 मैच में नौ जीत से 18 अंक हो गये हैं और टीम का लीग चरण के बाद शीर्ष दो में रहना तय हो गया है. इस हार के साथ सनराइजर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के बाद प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गयी है.

undefined

शुभमन गिल ने 58 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रनों की पारी खेली. इसके अलावा साई सुदर्शन (47 रन) के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की, जिससे गुजरात ने नौ विकेट पर 188 रन बनाये. इन दोनों के अलावा टाइटंस का कोई बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया.

undefined

जवाब में सनराइजर्स की टीम शमी (21 रन पर चार विकेट) और मोहित (28 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने हेनरिक क्लासेन (64) के अर्धशतक के बावजूद नौ विकेट पर 154 रन ही बना सकी. क्लासेन ने भुवनेश्वर कुमार (27) के साथ आठवें विकेट के लिए 68 रन भी जोड़े.

undefined

लक्ष्य का पीछा करने उतरे सनराइजर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पांचवें ओवर में 29 रन तक ही चार विकेट गंवा दिये. शमी ने पहले ही ओवर में अनमोलप्रीत सिंह (05) को डीप थर्ड मैन पर राशिद खान के हाथों कैच कराया.

undefined

अभिषेक शर्मा (05) ने यश दयाल पर चौका जड़ा लेकिन इसी ओवर में विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को कैच दे बैठे. शमी ने अपने अगले दो ओवरों में राहुल त्रिपाठी (01) और कप्तान एडेन मार्कराम (10) को पवेलियन भेजा. त्रिपाठी ने स्लिप में राहुल तेवतिया को कैच थमाया जबकि मार्कराम दासुन शनाका को कैच दे बैठे.

undefined

सनराइजर्स की टीम पावरप्ले में चार विकेट पर 45 रन ही बना सकी. सनवीर सिंह (07) ने शमी पर छक्के से खाता खोला लेकिन मोहित की गेंद पर डीप थर्ड मैन पर सुदर्शन को कैच दे बैठे. अब्दुल समद (04) ने भी मोहित के इसी ओवर में स्थानापन्न खिलाड़ी शिवम मावी को कैच थमाया जिससे टीम का स्कोर छह विकेट पर 49 रन हो गया.

undefined

मार्को यानसेन (03) भी मोहित के अगले ओवर में हार्दिक पंड्या के हाथों लपके गये. क्लासेन ने हालांकि एक छोर संभाले रखा. उन्होंने राशिद और नूर अहमद पर छक्के जड़े. नूर की पहली ही गेंद पर हालांकि वह भाग्यशाली रहे जब डेविड मिलर ने बाउंड्री पर उनका कैच टपका दिया और गेंद छह रन के लिए चली गयी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola