धोनी ने साकिब हुसैन को किया मोटिवेट, कहा- मेहनत करते रहो
सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर साकिब हुसैन (Photo: PTI)
आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने हरा दिया है. इस मैच के बाद बिहार के एक खिलाड़ी का नाम सुर्खियों में आया, जिसका नाम साकिब हुसैन है. उनका एक पुराना वीडियो सामने आया जिसमें वे एमएस धोनी के बारे में बता रहे हैं.
21 साल के साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लेकर यादगार शुरुआत की. इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें वे क्रिकेटर एमएस धोनी के साथ दिख रहे हैं. वीडियो में साकिब कहते दिख रहे हैं कि धोनी सर मुझे बहुत पसंद करते थे. वे बोलते थे कि अच्छा टैलेंट है तुम्हारे पास… तुम मेहनत करते रहो…खेलते रहो. तुम्हारा सलेक्शन तुम्हारे हाथ में नहीं है. बस तुम मेहनत करते रहो. उन्होंने कहा कि धोनी सर ने मुझे मोटिवेट किया.

गोपालगंज के दरगाह मोहल्ले के रहने वाले साकिब हुसैन का सपना पहले आर्मी में जाने का था. वे एक किसान परिवार से आते हैं और घर की हालत ज्यादा अच्छी नहीं थी, लेकिन हिम्मत कभी नहीं टूटी. क्रिकेट के शुरुआती दिनों में उनके पास अच्छे जूते भी नहीं थे. साकिब बताते हैं कि उनकी मां ने उनके सपने के लिए अपने गहने तक गिरवी रख दिए.
यह भी पढ़ें : छोटे शहर के हैं प्रफुल्ल और साकिब, पर सपने थे बड़े ; डेब्यू मैच में ही 4-4 विकेट लेने का किया कमाल
अपने लक्ष्य पर डटे रहे साकिब
शहर के मिंज स्टेडियम में दौड़ लगाते वक्त साकिब का ध्यान क्रिकेटरों पर गया और वहीं से उनका मन इस खेल में लग गया. शुरुआत टेनिस बॉल से की, लेकिन मेहनत और लगन ने उन्हें आईपीएल तक पहुंचा दिया. रास्ते में लोगों ने ताने भी मारे, मगर साकिब अपने लक्ष्य पर डटे रहे और हार नहीं मानी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए