ऋषभ पंत ने अपने हेल्थ पर दिया बड़ा अपडेट, बिना सहारे के चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Rajkot: Indian captain Rishabh Pant plays a shot during the 4th T20 cricket match between India and South Africa, at Saurashtra Cricket Association Stadium, in Rajkot, Friday, June 17, 2022. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI06_17_2022_000200A)
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट से तेजी से उबर रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह बिना बैशाखी के चलते हुए दिख रहे हैं. फैंस पंत के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. साल के अंत में वह एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये हैं. पंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बिना सहारे के चलते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पंत कार दुर्घटना के बाद हुई सर्जरी से अच्छी तरह उबर रहे हैं क्योंकि अब वह बैसाखियों के बिना चलने में सक्षम हैं.
पिछले साल दिसंबर में एक कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैसाखी के बिना चलने का एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में 25 वर्षीय पंत को बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी बैसाखियों को फेंक कर बिना किसी सहारे के चलते हुए देखा जा सकता है. वह एनसीए में इस समय रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. पंत ने वीडियो के साथ लिखा, ‘खुशी है कि अब बैसाखी की जरूरत नहीं.’
Also Read: World Cup 2023: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, वर्ल्ड कप 2023 में नहीं दिखेंगे ऋषभ पंत!
पंत ने 2021 और 2022 आईपील में दिल्ली कैपिटल्स की अगुआई की लेकिन वह कार दुर्घटना के कारण मौजूदा टूर्नामेंट से बाहर हो गये. पंत इस चोट के कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी चूक गये हैं. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंत का बात यह है कि इसी साल अक्टूबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक भी पंत की वापसी में संदेह है. ऐसे में बीसीसीआई को अब भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है.
Happy NO MORE CRUTCHES Day!#RP17 pic.twitter.com/mYbd8OmXQx
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) May 5, 2023
ऐसा माना जा रहा था कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल एक बेहतर विकेटकीपर की भूमिका में टीम को मजबूत करेंगे. लेकिन एक मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में राहुल चोटिल हो गये और बचे हुए आईपीएल सीजन से बाहर भी हो गये. इतना ही नहीं राहुल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उनके जांघ की सर्जरी होगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




