RCB vs RR, IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 29 रन से हराया, पराग के बाद चमके गेंदबाज
RCB vs RR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 39वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाया. फिर घातक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी को 115 पर ऑल आउट कर दिया.
राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 29 रन से हराया
रियान पराग के नाबाद अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रन से हराया. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पराग के 31 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से बनाये नाबाद 56 रनों की पारी के दमपर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाया. फिर कुलदीप सेन के 4 , आर अश्विन के 3 और प्रसिद्ध कृष्णा के 2 विकेट के दम पर आरसीबी को 115 रन पर ऑल आउट कर दिया. आरसीबी की टीम केवल 19.3 ओवर की खेल पायी. आरसीबी की ओर से फाफ ने सबसे अधिक 23 रन बनाये. जबकि पाटीदार 16, शाहबाज अहमद 17 और वानिंदु हसरंगा ने 18 रन बनाये. बाकी किसी भी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ. खुद विराट कोहली केवल 9 रन बनाकर आउट हो गये.
आरसीबी को 9वां झटका, सिराज 5 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 18वें ओवर की चौथी गेंद पर 9वां झटका लगा. मोहम्मद सिराज 5 गेंदों में 5 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए.
आरसीबी को 8वां झटका, हसरंगा 18 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 8वां झटका लगा. हसरंगा 13 गेंदों में दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए. हसरंगा को कुलदीप सेन ने अपना तीसरा शिकार बनाया.
आरसीबी को 7वां झटका, शाहबाज 17 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 16वें ओवर की चौथी गेंद पर 7वां झटका लगा. शाहबाज अहमद 27 गेंदों में एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए. शाहबाज का बेहतरीन कैच रियान पराग ने लपका.
आरसीबी को 6ठा झटका, दिनेश कार्तिक 6 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. दिनेश कार्तिक 4 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर रन आउट हुए. कार्तिक को युजवेंद्र चहल ने आउट किया.
आरसीबी को 5वां झटका, प्रभुदेसाई 2 रन बनाकर आउट
आरसीबी को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर 5वां झटका लगा. प्रभुदेसाई ने 7 गेंदों का सामना किया और केवल 2 रन बनाकर आउट हुए. प्रभुदेसाई को आर अश्विन ने अपना दूसरा शिकार बनाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए