Live Updates

RCB vs MI, IPL 2022: मुंबई की लगातार चौथी हार, आरसीबी ने 7 विकेट से रोहित सेना को रौंदा, चमके अनुज रावत

Updated:
विज्ञापन

RCB vs MI, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. अनुराज रावत की अर्धशतकीय पारी के दमपर मुंबई के लक्ष्य 152 रन को 3 विकेट खोकर 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाया था.

विज्ञापन

मुंबई की लगातार चौथी हार, आरसीबी ने 7 विकेट से रोहित सेना को रौंदा

आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया. आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के लक्ष्य 152 रन को 3 विकेट खोकर केवल 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. आरसीबी की जीत में अनुज रावत की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने आईपीएल में पहला अर्धशतक जमाया और 47 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 66 रन बनाये. जबकि विराट कोहली ने 36 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 48 रन की पारी खेली. इससे पहले सूर्यकुमार यादव की 37 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 68 की पारी के दमपर मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन बनाया. मुंबई की ओर से उनादकट और ब्रोविस ने एक-एक विकेट लिये हैं. मुंबई की टूर्नामेंट में यह चौथी हार थी.

आरसीबी को तीसरा झटका, अर्धशतक से चूके विराट कोहली

आरसीबी को 19वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. विराट कोहली 36 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए.

आरसीबी को दूसरा झटका, अनुज रावत अर्धशतक जमाकर आउट

आरसीबी को 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. अनुज रावत 47 गेंदों में दो चौके और 6 छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर रन आउट हुए.

अनुज रावत ने आईपीएल में जमाया पहला अर्धशतक

अनुज रावत ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है. अनुज ने 38 गेंदों में 4 छक्के और दो चौकों की मदद से अपना अर्धशतक जमाया.

आरसीबी को पहला झटका, डु प्लेसिस 16 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 9वें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. फाफ डु प्लेसिस ने 24 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके की मदद से 16 रन बनाये और जयदेव उनादकट की गेंद पर आउट हुए.

आरसीबी की अच्छी शुरुआत

मुंबई इंडियंस के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की. 5 ओवर में आरसीबी ने बिना कोई नुकसान के 27 रन बना लिया है. क्रीज पर अनुज रावत और फाफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी मौजूद है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola