MS Dhoni: रांची लौटे एमएस धोनी, एयरपोर्ट पर किसी से नहीं की बात, रिटायरमेंट के कयास तेज

Updated:
विज्ञापन
dhoni

dhoni

MS DHONi: आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने से क्रिकेट फैन्स खासा निराश हैं. इस बीच रांची के राजकुमार और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने गृह नगर रांची लौट आए हैं.

विज्ञापन

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो की रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का है. जिसमें एमएस धोनी को एयरपोर्ट से बाहर निकलते और कार में बैठते हुए देखा जा सकता है. हालांकि रांची लौटने पर धोनी ने किसी से कोई बात नहीं की और हल्की मुस्कान लिए अपने फॉर्म हाउस के लिए रवाना हो गए. इस दौरान फैन्स ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. फैन्स कार के अंदर बैठे धोनी के साथ सेल्फी लेने का मौका नहीं चुके. धोनी के रांची लौटने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन्स पहले से ही एयरपोर्ट पर जमा हो गए थे. धोनी के आते ही धोनी-धोनी के नारे गुंजने लगे.

आरसीबी से हारकर प्लेऑफ की रेस से चेन्नई बाहर

18 मई को खेले गए आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में आरसीबी से हारकर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौर से बाहर हो गई. बारिश से प्रभावित मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 191 रन ही बना पाई. आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए 18 रन या उससे अधिक रन से जीत दर्ज करना था. आखिरी ओवर में चेन्नई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 17 रनों की जरूरत थी. धोनी ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर चेन्नई की संभावना को जीवंत रखा था, लेकिन यश दयाल की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्री के पास लपक लिए गए. धोनी के आउट होते ही चेन्नई के फैन्स निराश हो गए. धोनी ने 13 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

धोनी के संन्यास की अटकलें तेज

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एमएस धोनी ने आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला खेल लिया. आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले को धोनी का आखिरी आईपीएल मैच माना जा रहा है. चेन्नई के बाहर होते ही 42 साल के धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की अटकलें लगनी शुरू हो चुकी हैं. हालांकि धोनी ने संन्यास को लेकर न तो मीडिया से कोई बात की है और न ही फ्रेंचाइजी से. आरसीबी के खिलाफ मैच में भी चेन्नई के बाहर होने के बाद धोनी चुपचाप ड्रेसिंग रूम लौट गए थे. मैदान पर लौटे भी नहीं थे. आउट होने के बाद धोनी निराश होकर पबेलियन लौट गए थे.

चेन्नई के मेंटर बन सकते हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक और खबर मीडिया में चल रही है, ऐसी खबर है कि एमएस धोनी अगर आईपीएल से संन्यास की घोषणा करते हैं, तो वो अगले सीजन चेन्नई टीम के मेंटर के रूप में नजर आएंगे. ऐसा दावा टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने की है.

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं. धोनी ने 226 मैचों में कप्तानी की है. जिसमें उन्होंने 133 मुकाबलों में अपनी टीम को जीत दिलाया. जबकि 91 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. कप्तान के रूप में धोनी का जीत का प्रतिशत 59.37 रहा है. धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) बार ट्रॉफी दिलाया. सबसे सफल आईपीएल कप्तान की सूची में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. रोहित ने 158 मैचों में कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 87 मैच में टीम को जीत दिलाई और 67 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

Also Read: आरसीबी के प्रशंसक खुश, सीएसके का टूटा दिल, देखें सोशल मीडिया रिएक्शन

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola