ePaper

IPL 2023: एमएस धोनी की सीएसके ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, देखें तस्वीरें

Updated at : 09 Apr 2023 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: एमएस धोनी की सीएसके ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, देखें तस्वीरें

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया है. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 157 रन बनाये. सीएसके ने 18.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

विज्ञापन
undefined

बायें हाथ के स्पिनरों रविंद्र जडेजा (20 रन पर तीन विकेट) और मिशेल सेंटनर (28 रन पर दो विकेट) की कमाल की गेंदबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस पर 11 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत दर्ज की.

undefined

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट पर 157 रन पर रोकने बाद 18.1 ओवर में तीन पर 159 रन बना कर आईपीएल के 1000वें मैच को यादगार बना लिया. चेन्नई की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है जबकि मुंबई की दो मैचों में यह दूसरी हार है. चेन्नई के लिए पहला मैच खेल रहे रहाणे ने 27 गेंद की आक्रामक पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाये.

undefined

रहाणे ने 19 गेंद में इस सत्र का सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने के साथ दूसरे विकेट के लिए रुतुराज गायकवाड़ के साथ 82 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी. गायकवाड़ 36 गेंद में 40 रन पर नाबाद रहे जबकि शिवम दूबे ने 26 गेंद में 28 रन बनाये और अनुभवी अंबाती रायुडु 16 गेंद में नाबाद 20 रन की पारी खेली. चेन्नई को मैच के शुरुआती ओवर में मुख्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चोटिल होने से झटका लगा.

undefined

मैन ऑफ द मैच जडेजा और सेंटनर ने अपने कोटे के आठ ओवर में सिर्फ 48 रन देकर पांच विकेट साझा कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया. जडेजा ने चार ओवर में 20 और सेंटनर ने इतने ही ओवर में महज 28 रन खर्च किये. तुषार देशपांडे (तीन ओवर में 31 रन) ने दो और आईपीएल में पदार्पण कर रहे सिसंडा मगाला (चार ओवर में 37 रन) ने एक विकेट लिये.

undefined

मुंबई के लिए इशान किशन ने 21 गेंद में सबसे ज्यादा 32 जबकि टिम डेविड ने 22 गेंद में 31 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए जेसन बेहरनडोर्फ (24 रन पर एक विकेट) ने पहले ओवर में डेवोन कोनवे को खाता खोले बगैर बोल्ड कर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलायी. रहाणे ने तीसरे ओवर में इस गेंदबाज के खिलाफ छक्का लगाकर अपने इरादे जताये. उन्होंने चौथे ओवर में अरशद खान के खिलाफ छक्का लगाने के बाद लगातार चार चौके जड़ ओवर से 23 रन बटोरे.

undefined

रहाणे ने इसके बाद कैमरून ग्रीन के खिलाफ छक्का और छठे ओवर में पीयूष चावला (33 रन पर एक विकेट) के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर 2020 के बाद आईपीएल में अपना पहला पचासा पूरा किया. पावरप्ले में चेन्नई ने एक विकेट पर 68 रन बना लिये. चावला ने आठवें ओवर में सूर्यकुमार के हाथों कैच कराकर रहाणे की शानदार पारी का अंत किया.

undefined

रहाणे के आउट होने के बाद चेन्नई के बल्लेबाजों ने जोखिम लिये बिना दौड़कर रन बनाने पर जोर दिया. रुतुराज ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर चावला के खिलाफ अपनी पारी का पहला चौका जड़ा तो वही शिवम ने ऋतिक शौकिन के खिलाफ 14वें ओवर में अपना पहला छक्का लगाया. वह हालांकि अगले ओवर में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ कुमार कार्तिकेय (24 रन पर एक विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गये. उन्होंने रुतुराज के साथ 43 रन की साझेदारी की.

undefined

चेन्नई के ‘इंपैक्ट प्लेयर’ अंबाती रायुडु ने इसके बाद रुतुराज का अच्छे से साथ दिया और 19वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर टीम को मुंबई के खिलाफ 35 मैचों में 15वीं जीत दिला दी. इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा और किशन ने शुरुआती चार ओवर में 38 रन की साझेदारी कर मुंबई इंडियंस को आक्रामक शुरुआत दिलायी. रोहित (13 गेंद में 21 रन) ने शुरुआती दो ओवरों में दीपक और देशपांडे के खिलाफ कुल तीन चौके लगाये जबकि किशन ने मगाला का स्वागत तीसरे ओवर में तीन चौके से किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola