Live Updates

MI vs RR, IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा को दिया जन्मदिन का तोहफा, दर्ज की पहली जीत

Updated:
विज्ञापन

MI vs RR, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया. मुंबई ने राजस्थान के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाकर हासिल कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाया था.

विज्ञापन

मुंबई की जीत में चमके सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस की जीत में सूर्यकुमार यादव की बड़ी भूमिका रही. सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाये. रोहित शर्मा 2 रन और ईशान किशन 26 रन बनाकर आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला. हालांकि तिलक वर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए. फिर टिम डेविड ने 9 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन की पारी खेली. दूसरी ओर राजस्थान की ओर से बोल्ट, कृष्णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन ने एक-एक विकेट चटकाये.

मुंबई ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने पहली जीत दर्ज कर ली है. 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया और दो अंक जुटाया. मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाकर हासिल कर लिया. सैम्स ने विजयी छक्का लगाया. आखिरी ओवर में जब मुंबई को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे उस समय पोलार्ड 10 रन बनाकर कुलदीप सेन की गेंद पर आउट हो गये. उसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे सैम्स ने छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाया. राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाया था. जिसमें जोस बटलर ने 52 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाये. जबकि मुंबई की ओर से सबसे अधिक रन सूर्यकुमार यादव ने 51 रन बनाया.

मुंबई इंडियंस को 5वां झटका, पोलार्ड 10 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 20वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. पोलार्ड 10 रन बनाकर आउट हुए. पोलार्ड को कुलदीप सेन ने आउट किया. मुंबई को जीत के लिए 5 गेंदों में 4 रन चाहिए.

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका, तिलक वर्मा 35 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. तिलक वर्मा 30 गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए. तिलक को प्रसिद्ध कृष्ण ने रियान पराग के हाथों कैच कराया.

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका, सूर्यकुमार अर्धशतक जमाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. सूर्यकुमार यादव 39 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से अर्धशतक जमाकर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव को युजवेंद्र चहल ने रियान पराग के हाथों कैच आउट कराया.

सूर्यकुमार यादव ने छक्का जड़ पूरा किया अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने आर अश्विन की गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. अपने अर्धशतक में सूर्यकुमार ने 36 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और दो छक्के जमाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola