Live Updates

MI vs PBKS, IPL 2023: पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 13 रन से हराया, अर्शदीप ने तोड़ा स्टंप

Updated:
विज्ञापन

IPL 2023 Mumbai Indians vs Punjab Kings, 22 अप्रैल शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हुआ. यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. पंजाब किंग्स ने एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 13 रनों से हरा दिया है. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पंजाब ने मुंबई को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया है. जवाब में मुंबई की टीम छह विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी. पंजाब की ओर से आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आये अर्शदीप सिंह ने अपने दो लगातार गेंद पर दो बार मिडल स्टंप तोड़ दी. उन्होंने दो बल्लेबाजों को बोल्ड किया.

विज्ञापन

पंजाब ने मुंबई को 13 रनों से हराया

पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में शनिवार को मुंबई इंडियंस को13 रन से शिकस्त दी. पंजाब ने आठ विकेट पर 214 रन बनाने के बाद मुंबई को छह विकेट पर 201 रन पर रोक दिया. मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने 67 और सूर्यकुमार यादव ने 57 रन की पारी खेली. पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिये. अर्शदीप ने आखिरी ओवर में दो बल्लेबाजों को बोल्ड कर दिया. उन्होंने दो बार मिडल स्टंप तोड़ दिया.

अर्शदीप सिंह ने तोड़ा स्टंप

अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा को बोल्ड कर दिया. अर्शदीप ने तिलका का मिडल स्टंप तोड़ दिया. अब मुंबई को तीन गेंद पर जीत के लिए 15 रन चाहिए.

मुंबई को जीत के लिए 6 गेंद पर चाहिए 16 रन

मुंबई इंडियंस को यह मुकाबला जीतने के लिए आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत है. आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आये हैं. क्रीज पर टिम डेविड और तिलक वर्मा मौजूद हैं.

सूर्यकुमार आउट, मुंबई को चौथा झटका

सूर्यकुमार यादव अर्धशतक जड़कर आउट हो गये हैं. अब टिम डेविड और तिलक वर्मा पर सारा दारोमदार है. मुंबई को जीत के लिए अब भी 12 गेंद पर 31 रनों की जरूरत है.

मुंबई को तीसरा झटका, कैमरून ग्रीन अर्धशतक जड़कर आउट

कैमरून ग्रीन 67 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मुंबई को तीसरा झटका लगा है. ग्रीन की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर टिम डेविड आये हैं. दूसरी छोर पर सूर्यकुमार यादव अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं.

मुंबई को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा आउट

84 रन के स्कोर पर मुंबई को दूसरा बड़ा झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा 44 रन बनाकर आउट हुए. रोहित को लिविंगस्टोन ने आउट किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola