MI vs LSG, IPL 2022: मुंबई इंडियंस की लगातार छठी हार, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रन से हराया
MI vs LSG, IPL 2022: मुंबई इंडियंस को आज लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई को ब्रेबोर्न स्टेडियम में 18 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने मुंबई को 200 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मुंबई की टीम 20 ओवर में 181 रन ही बना सकी.
लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया है. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने मुंबई को 200 रन का लक्ष्य दिया. मुंबई नौ विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 181 रन ही बना सकी.
मुंबई इंडियंस को 6ठा झटका, फैबियन एलेन 8 रन बनाकर आउट
मुंबई इंडियंस को 18वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. फैबियन एलेन 8 रन बनाकर आउट हुए. फैबियन को आवेश खान ने आउट किया.
सूर्यकुमार यादव आउट, मुंबई को पांचवां झटका
मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव आउट हो गये हैं. सूर्यकुमार यादव के आउट होने से टीम मुश्किल में आ गयी है. सूर्यकुमार ने 27 गेंद पर 37 रन की पारी खेली. इससे पहले जेसन होल्डर ने पहली ही गेंद पर तिलक वर्मा को बोल्ड किया था. तिलक वर्मा के रूप में मुंबई को चौथा झटका लगा था.
मुंबई को तीसरा झटका, ईशान किशन आउट
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है. ईशान किशन बोल्ड हो गये हैं. स्टोइनिस की गेंद पर वे अपना विकेट नहीं बचा पाए. किशन ने 17 गेंद पर 13 रन बनाए. आज बल्ले से वे सहज नहीं दिख रहे थे. 57 रन पर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है. किशन की जगह बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा आए हैं.
डेवाल्ड ब्रेविस आउट, मुंबई को दूसरा झटका
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा है. डेवाल्ड ब्रेविस आउट हो गये हैं. ब्रेविस ने टीम की रन गति को काफी बढ़ाया, लेकिन 13 गेंद पर 31 रन बनाकर वे आउट हो गये. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया. अवेश खान ने ही मुंबई को दूसरा झटका दिया. दीपक हुड्डा ने ब्रेविस का कैच लपका.
रोहित शर्मा आउट, मुंबई इंडियंस को पहला झटका
मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गये हैं. एक बार फिर उनके बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं आया. उन्होंने सात गेंद पर केवल छह रन बनाए. अवेश खान की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने उनका विकेट लिया. रोहित की जगह बल्लेबाजी करने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए