Video: मार्को जानसेन का चमत्कार, 7 फीट लंबे प्लेयर ने एक हाथ से पकड़ा ईशान किशन का कैच

मार्को जानसेन ने पकड़ा कैच (बाएं) और ईशान किशन (दाएं ऊपर) के साथ अर्शदीप सिंह (दाएं नीचे), Pic- Social Media/X
Marco Jansen Catch: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 के मैच में मार्को जानसेन ने कमाल का कैच पकड़ा. उन्होंने बाउंड्री पर हवा में उछलकर एक हाथ से ईशान किशन को आउट किया. 7 फीट लंबे जानसेन के इस शानदार डाइव वाले कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Marco Jansen Catch: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 17वें मैच में शनिवार 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का आमना-सामना हुआ. यह मैच मुल्लांपुर के नए पीसीए स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब के मार्को जानसेन ने बाउंड्री लाइन पर एक ऐसा कैच लपका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने हवा में उछलकर एक हाथ से हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन को पवेलियन भेज दिया. यह कैच इतना कमाल का था कि मैदान पर मौजूद हर प्लेयर हैरान रह गया.
14वें ओवर में हुआ चमत्कार
अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए 14वां ओवर डाल रहे थे. उनकी आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने एक लंबा शॉट खेला. गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह आई और सीधे डीप मिड-विकेट बाउंड्री की तरफ गई. मैदान में बैठे सभी दर्शको को लगा कि यह सिक्स होगा. लेकिन वहां मौजूद मार्को जानसेन ने दाई तरफ भागते हुए एक हाथ से गेंद को हवा में ही लपक लिया. उन्होंने बाउंड्री लाइन के बिल्कुल पास यह शानदार कारनामा किया.
7 फीट की लंबाई का मिला फायदा
मार्को जानसेन की लंबाई लगभग सात फीट है. क्रिकेट के मैदान पर लंबे कद का यह फायदा उन्हें हमेशा मिलता है. जब ईशान ने शॉट मारा तो गेंद काफी ऊपर थी. किसी आम फील्डर के लिए वहां तक पहुंचना बहुत मुश्किल था. लेकिन जानसेन ने अपनी लंबाई और बेहतरीन डाइव के दम पर इस नामुमकिन प्रयास को सफल बना दिया. इस दौरान उनकी एथलेटिक क्षमता साफ दिखाई दी.
He made that catch look easy 😏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
🎥 Marco Jansen with a bit of magic in the deep 🪄🫴
Updates ▶️ https://t.co/DUNkQi9YaV#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvSRH | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/lU5vVVw15y
गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों रह गए हैरान
इस कैच को देखकर खुद अर्शदीप सिंह को भी अपनी आंखो पर विश्वास नहीं हुआ. अर्शदीप ने पावरप्ले के अपने शुरुआती दो ओवर में ही 33 रन दे दिए थे. उन्हें और उनकी टीम को एक अहम विकेट की बहुत ज्यादा जरूरत थी. वहीं दूसरी तरफ ईशान किशन 17 गेंदो में 27 रन बनाकर काफी अच्छी तरह खेल रहे थे. अपनी छोटी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक सिक्स लगाया था. वह भी इस तरह अचानक आउट होने पर बहुत निराश दिखे. साथी प्लेयर मार्कस स्टोइनिस ने भागकर जानसेन के साथ इस बेहतरीन पल का जश्न मनाया.
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का तूफान
हैदराबाद ने इस मैच में बहुत तेज शुरुआत की थी. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पावरप्ले में ही 105 रन बना दिए थे. अभिषेक ने केवल 28 गेंदो में 74 रन बनाए. उनकी पारी में पांच चौके और आठ सिक्स शामिल थे. ट्रेविस हेड ने 23 गेंदो में 38 रन की तेज पारी खेली. दोनों ने मिलकर आठ ओवर में टीम का स्कोर 120 तक पहुंचा दिया था.
शशांक सिंह ने कराई पंजाब की वापसी
हैदराबाद की तूफानी शुरुआत के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शशांक सिंह को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी. शशांक ने एक ही ओवर में अभिषेक और हेड दोनों सेट बल्लेबाजो को आउट कर दिया. उनके साथ विजयकुमार वैशाक ने भी रन रेट को कम करने में पूरी मदद की. इसके बाद हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा के बीच एक गलतफहमी हुई और अनिकेत अपना विकेट गंवा बैठे. बाद में युवा सलिल अरोड़ा और क्लासेन ने पारी को आगे बढ़ाया. एक समय रन रेट के हिसाब से स्कोर 230 के पार जाता दिख रहा था. लेकिन 20 ओवर के बाद हैदराबाद की टीम 6 विकेट पर 219 रन ही बना सकी.
ये भी पढ़ें-
पंजाब किंग्स के खिलाडी SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे? जानिए कारण
इरफान और भज्जी ने बताया वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट, जानें कैसे करते हैं बॉलर्स को टारगेट
PBKS vs SRH: फॉर्म में लौटे अभिषेक, पंजाब के खिलाफ लगाई फिफ्टी, अर्शदीप-वैशाक की कुटाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




