Live Updates

LSG vs MI Highlights: रोमांचक मुकाबले में हारा मुंबई इंडियंस, आखिरी ओवर में नहीं बना पाये 11 रन

Updated:
विज्ञापन

LSG vs MI Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को अपने होम ग्राउंड एकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के मुंह से जीत छीन ली है. लखनऊ ने मुंबई को पांच रनों से हरा दिया है. इस हार के बाद मुंबई इंडियंस अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि लखनऊ को तीसरे नंबर पर. मुंबई को इस हार से बड़ा नुकसान हुआ है. मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए न केवल अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा, बल्कि दूसरे टीमों के परिणाम पर भी निर्भर होना होगा. मुंबई का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से रविवार 21 मई को है.

विज्ञापन

लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराया 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हरा दिया है. मुंबई इंडियंस के दो दिग्गज बल्लेबाज कैमरून ग्रीन और टिम डेविड जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन नहीं बना सके. 178 रनों के लक्ष्य के जवाब में ईशान किशन और रोहित शर्मा ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर के अंदर 90 रनों की साझेदारी की. लेकिन दोनों के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया.

मुंबई को जीत के लिए 6 गेंद पर चाहिए 11 रन 

मैच का रोमांच बना हुआ है. मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत है. क्रीज पर कैमरून ग्रीन और टिम डेविड मौजूद हैं.

मुंबई को 2 ओवर में जीत के लिए चाहिए 30 रन 

मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. मुंबई को यह मुकाबला जीतने के लिए अब दो ओवर में 30 रनों की जरूरत है.

मुंबई को पांचवां झटका, विष्णु विनोद आउट

विष्णु विनोद दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. यश ठाकुर की गेंद पर निकोलस पूरन ने विजय का कैच बाउंड्री लाइन पर पकड़ा. मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुं गया है.

मुंबई को चौथा झटका, नेहाल बढेरा आउट

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है. नेहाल वढेरा 16 रन बनाकर आउट हो गये हैं. रोहित शर्मा और ईशान किशन के आउट होने के बाद मुंबई के रनों की गति पर विराम लग गया. वढेरा के बदले बल्लेबाजी करने क्रीज पर इम्पैक्ट प्लेयर विष्णु विनोद क्रीज पर आये हैं.

सूर्यकुमार यादव आउट, मुंबई को तीसरा झटका

सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर आउट हो गये हैं. एक गैरपारंपरिक शॉट खेलने के प्रयास में सूर्यकुमार बोल्ड हो गये. यश ठाकुर की गेंद सूर्या के बल्ले से टकराकर विकेट से जा लगी. मुंबई को 115 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola