Live Updates

KKR vs LSG, IPL 2022: लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को 2 रन से हराया, प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री

Updated:
विज्ञापन

KKR vs LSG, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 66वें मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 2 रन से हराया और प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री की. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 208 रन बना पायी.

विज्ञापन

केकेआर की ओर से श्रेयस अय्यर ने जमाया अर्धशतक 

केकेआर की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन की पारी खेली. इसके अलावा नितीश राणा ने 42, बिलिंग्स ने 36 और रिंकू सिंह ने 40 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि लखनऊ की ओर से मोहसिन खान और स्टॉयनिक्स ने तीन-तीन विकेट चटकाये. बिश्नोई और गौथम ने एक-एक विकेट चटकाये.

लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को 2 रन से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले म��ं केकेआर को 2 रन से हराया और प्लेऑफ में एंट्री कर ली. लखनऊ के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 208 रन बना पायी. मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ. 20वें ओवर में केकेआर को जीत के लिए 6 गेंद पर 21 रन चाहिए था. रिंकू सिंह ने स्टॉयनिक्स की पहली गेंद पर चौका जमाया. फिर लगातार दो गेंद पर दो छक्का जमाया. 3 गेंद में केकेआर को 5 रन चाहिए था. चौथी गेंद पर रिंकू ने दो रन लिया. अब2 गेंद में केकेआर को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे. पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह 40 रन बनाकर आउट हो गये. फिर आखिरी गेंद पर स्टॉयनिक्स ने उमेश यादव को बोल्ड कर दिया और इस तरह लखनऊ ने मुकाबला 2 रन से जीत लिया.

केकेआर को 7वां झटका, रिंकू सिंह 40 रन बनाकर आउट

केकेआर को 20वें ओवर की पांचचीं गेंद पर 7वां झटका लगा. रिंकू सिंह 15 गेंदों में 4 छक्कों और दो चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए.

केकेआर को 6ठा झटका, रसेल 5 रन बनाकर आउट

केकेआर को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. आंद्रे रसेल 11 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. रसेल को मोहसिन खान ने हुड्डा के हाथों कैच कराया.

केकेआर को 5वां झटका, बिलिंग्स 36 रन बनाकर आउट

केकेआर को 16वें ओवर की चौथी गेंद पर 5वां झटका लगा. बिलिंग्स 24 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए रवि बिश्नोई ने बिलिंंग्स को विकेटकीपर डीकॉक के हाथों कैच कराया.

केकेआर को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर अर्धशतक बनाकर आउट

केकेआर को 14वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. श्रेयस अय्यर अर्धशतक बनाकर आउट हुए. अय्यर को स्टॉयनिक्स ने हुड्डा के हाथों कैच कराया. श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola