Live Updates

KKR vs GT, IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 रन से हराया, प्वाइंट टेबल में टॉप पर

Updated:
विज्ञापन

KKR vs GT, IPL 2022: दो बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को गुजरात टाइटंस से आठ रनों से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए. जवाब में कोलकाता की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

गुजरात ने कोलकाता को आठ रन से हराया

गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ गुजरात की टीम के 12 अंक हो गये और वह प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गयी. कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार 67 रन बनाए. वहीं मोहम्मद शमी ने कोलकाता को शुरुआत में दो महत्वपूर्ण झटके दिये.

शिवम मावी आउट, कोलकाता को सातवां झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को सातवां झटका लगा है. शिवम मावी आउट हो गये हैं. मावी ने चार गेंद पर दो रन बनाए. राशिद खान की गेंद पर शिवम मावी बोल्ड हो गये. कोलकाता को जीत के लिए अब भी 28 गेंद पर 59 रन चाहिए.

वेंकटेश अय्यर आउट, कोलकाता को छठा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को छठा झटका लगा है. वेंकटेश अय्यर आउट हो गये हैं. अय्यर का विकेट राशिद खान ने लिया है.

रिंकू सिंह आउट, कोलकाता को पांचवां झटका

रिंकू सिंह आउट हो गये हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को पांचवां झटका लगा है. रिंकू सिंह 28 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने आंद्रे रसल क्रीज पर आए हैं.

कोलकाता को चौथा झटका, कप्तान आउट

कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हो गये हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका लगा है. कोलकाता की बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी है. श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर आउट हो गये हैं.

सुनील नारायण आउट, कोलकाता को दूसरा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है. दूसरे सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण भी आउट हो गये हैं. मोहम्मद शमी ने ही कोलकाता को दोनों झटके दिए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर पर अब बड़ी जिम्मेदारी हो गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola