IPL 2024, DC vs KKR: केकेआर ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Apr 2024 11:34 PM

विज्ञापन

Sunil Narine

IPL 2024, DC vs KKR: सुनील नारायण के 39 गेंद में 85 रन की विस्फोटक पारी की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के 16वें मैच में सात विकेट पर 272 रन बनाये. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है. इसी सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हैदराबाद ने रिकॉर्ड 277 रन बनाए थे.

विज्ञापन

IPL 2024, DC vs KKR: कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 272 रन बनाया. जिसमें सुनील नारायण ने 39 गेंदों में 7 चौके और उतने की छक्कों की मदद से कुल 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी 27 गेंद में 54 रन की पारी खेली. पहले विकेट के लिए कप्तान फिलिप साल्ट और नारायण के बीच 60 रनों की साझेदारी बनी थी. उसके बाद रघुवंशी के साथ 104 रनों की शतकीय साझेदारी बनी. आंद्रे रसेल ने भी विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 19 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए. उसके बाद रिंकू सिंह ने भी केवल 8 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से कुल 26 रन बनाए.

केकेआर ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया

केकेआर ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के रिकॉर्ड नहीं टूटा. हैदराबाद ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 277 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था.
आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर
277/3 – हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
272/7 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 2024
263/5 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वारियर्स बेंगलुरु, 2013
257/5 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023
248/3 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात लॉयन, बेंगलुरु, 2016

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा टीम स्कोर

केकेआर ने टी20 क्रिकेट में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड नेपाल और मंगोलिया के बीच खेले गए टी20 मैच में बना था. 2023 में खेले गए मैच में नेपाल की टीम ने रिकॉर्ड 314 रन बनाए थे.

314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023
278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
278/4 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
277/3 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
272 – केकेआर बनाम डीसी, विजाग, आज*

एनरिच नॉर्किया दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज

दिल्ली कैपिटल्स के लिये एनरिच नॉर्किया ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने चार ओवर में 59 रन देकर तीन विकेट लिये. इसके अलावा ईशांत शर्मा ने तीन ओवर में 43 रन देकर दो विकेट चटकाए. खलील अहमद और मिशेल मार्श ने एक-एक विकेट चटकाए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola