ePaper

IND vs SA T20I Series: उमरान मलिक को मिली टीम इंडिया में जगह, जश्न में डूबा जम्मू-कश्मीर

Updated at : 22 May 2022 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA T20I Series: उमरान मलिक को मिली टीम इंडिया में जगह, जश्न में डूबा जम्मू-कश्मीर

Mumbai: Umran Malik of the Sunrisers Hyderabad celebrates the wicket of Shubman Gill of Gujarat Titans during the Indian Premier League 2022 cricket match between Gujarat Titans and the Sunrisers Hyderabad, at Wankhede stadium in Mumbai, Wednesday, April 27, 2022. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI04_27_2022_000247B)

टीम इंडिया में चुने जाने से उमरान मलिक के घर पर जश्न का माहौल है .जम्मू-कश्मीर में उमरान के परिवार वाले और उनके फैन्स ने जमकर पटाखे और ढोल नगाड़े बजाये और जश्न मनाया. उमरान के दोस्तों ने मिठाईयां बांटी और जमकर आतिशबाजी की.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik ) को आईपीएल 2022 में अपने तूफानी गेंदबाजी और शानदार प्रदर्शन का उपहार टीम इंडिया में चयन के रूप में मिला है. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से शुरू हो रही आगामी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय घरेलू शृंखला के लिये भारतीय टीम में चुना गया.

टीम इंडिया में उमरान के चयन से जश्न में डूबा जम्मू-कश्मीर

टीम इंडिया में चुने जाने से उमरान मलिक के घर पर जश्न का माहौल है .जम्मू-कश्मीर में उमरान के परिवार वाले और उनके फैन्स ने जमकर पटाखे और ढोल नगाड़े बजाये और जश्न मनाया. उमरान के दोस्तों ने मिठाईयां बांटी और जमकर आतिशबाजी की. उमरान के पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, मैं काफी खुश हूं, इतना प्यार देने के लिए मैं देश का शुक्रगुजार हूं. यह सब उनके बेटे उमरान मलिक की मेहनत की वजह से है. वह देश को गौरवान्वित करेंगे.

Also Read: IPL 2022: उमरान मलिक ने जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय गेंदबाज बने

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम के नेट गेंदबाज थे उमरान मलिक

उमरान मलिक को संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप 2021 के दौरान राष्ट्रीय टीम के साथ नेट गेंदबाज थे. मौजूदा आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से उमरान ने दिग्गज खिलाड़ियों को दिल जीता और टीम में जगह मिल गयी.

हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान ने आईपीएल का दूसरा सबसे तेज गेंद फेंककर मचायी खलबली

उमरान ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये 13 मैचों में 21 विकेट झटके हैं लेकिन उनके लगातार 95 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता ने सभी को आकर्षित किया जिससे उनके जल्द ही शीर्ष स्तर के क्रिकेट में चयन की बातें चलने लगीं. उमरान ने मौजूदा सीजन में 157 की रफ्तार से गेंद फेंका जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज गेंद है.

अर्शदीप को भी टीम इंडिया में मिला मौका

उमरान के अलावा पंजाब किंग्स के ‘डेथ ओवरों’ (अंतिम ओवरों) के विशेषज्ञ अर्शदीप सिंह को भी पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया. नियमित कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को सफेद गेंद की शृंखला के लिये आराम दिया गया है जिसमें ऋषभ पंत उप कप्तान होंगे.

पांड्या की भी टीम इंडिया में वापसी

ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या की भी छोटे प्रारूप की टीम में वापसी हुई है जिन्होंने आईपीएल की नयी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स की सफलतापूर्वक अगुआई करते हुए उसे प्लेऑफ में पहुंचाया. वह तेजी से कुछ ओवर गेंदबाजी करने के अलावा टीम के लिये बल्ले से भी निरंतर प्रदर्शन करते रहे.

दिनेश कार्तिक ने 36 साल की उम्र की टीम इंडिया में वापसी

दिनेश कार्तिक ने 36 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिये फिर से वापसी की है जबकि वह पहली बार भारत के लिये 18 साल पहले खेले थे. कार्तिक के शामिल होने से निश्चित रूप से पंत थोड़े दबाव में आ जायेंगे क्योंकि दोनों मध्यक्रम ‘फिनिशर’ की भूमिका निभाते हैं जबकि तीसरे विकेटकीपर ईशान किशन के साथ ऐसा नहीं है जो विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज हैं.

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है : लोकेश राहुल (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola