वैभव सूर्यवंशी का कमाल, निकोलस पूरन और टिम डेविड भी छूट गए पीछे, बनाया ऐसा गजब रिकॉर्ड
Vaibhav Suryavanshi.
IPL 2025 Vaibhav Suryavanshi Record: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में 13 में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, हालांकि इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने सबका ध्यान खींचा है.निकोलस पूरन और टिम डेविड जैसे सितारों को पीछे छोड़ते हुए वैभव ने अपनी अनदेखी शतक वाली पारी से सभी को चौंका दिया है.
IPL 2025 Vaibhav Suryavanshi Record: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. 13 में से 10 मैच हार कर वे पॉइंट्स टेबल पर 9वे नंबर पर है. वह प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुके है. हालांकि राजस्थान के पास रियान पराग, यशस्वी जैसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे धमाकेदार बल्लेबाज हैं, पर उनका मिडल और लोअर ऑर्डर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है. भले ही राजस्थान का प्रदर्शन इस सीजन अपेक्षाओं पर अमल न कर पाया हो पर उनके 14 साल के खिलाड़ी ने सभी का मन मोह लिया है. अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से वैभव ने पूरी दुनिया को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है. अपनी अनदेखी शतक की पारी के बाद अब उन्होंने निकोलस पूरन और टिम डेविड जैसे जाबाज खिलाड़ियों को भी पछाड़ दिया है.
वैभव ने कैसे पछाड़ा निकोलस और टिम को
रविवार को हुए डबल हेडर के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में 40 रन बनाए. हैरानी की बात यह है कि इस पारी में उन्होंने एक भी रन दौड़ कर नहीं लिया. इस पारी के बाद वैभव एक मामले में निकोलस और टिम डेविड जैसे खलाड़ियों को पीछे छोड़ चुके है. वैभव का स्ट्राइक रेट IPL 2025 में सबसे ज्यादा हो गया है. कम से कम पचास गेंदें खेलने वाले खिलाड़ियों में वैभव का स्ट्राइक रेट 219.10 का हो गया है. दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन है जिनका स्ट्राइक रेट 200.98 का हैं. तीसरा नंबर टिम डेविड का है जिन्होंने IPL में अब तक 193.75 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.
ऐतिहासिक शतक ने वैभव को दिलाई अनोखी पहचान
वैभव ने IPL में अपने डैब्यू पर ही एक लाजवाब प्रदर्शन किया है. उन्होंने 6 मैचों में 219.10 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उन्होंने इतने मैचों में कुल 195 रन बनाए हैं, जिसमें से 166 रन उन्होंने केवल छक्कों और चौकों से बनाए हैं. इसका मतलब है कि उन्होंने कुल 85% रन केवल बाउन्ड्री मार कर बटोरे हैं. इसके अलावा अपनी शानदार शतक से वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ कर वैभव सूर्यवंशी ने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया था. वह पहले भारतीय बने जिन्होंने IPL में सबसे तेज शतक जड़ा. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के लगाए. उस मैच में उन्होंने 265.78 की स्ट्राइक रेट से 101 रन जड़े. इसी के साथ उन्होंने सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
राजस्थान के आखिरी मैच में वैभव पर रहेंगी नजरें
मेगा ऑक्शन के समय राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ में खरीदा था, जिसका उन्होंने मौका मिलने पर भरपूर रिटर्न दिया है. अब राजस्थान 2025 के आईपीएल सीजन में अपने आखिरी मैच में उतरेगा. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव के सामने उनके अंडर-19 टीम के पार्टरन आयुष म्हात्रे भी होंगे. इन दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ एक साथ देखना भी मजेदार होने वाला है. आज मंगलवार, 20 मई को दोनों टीमों का मुकाबला दिल्ली में रात 7.30 बजे से होगा.
इनपुट- ऋषिका पोद्दार
प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस ने टीम में किया बदलाव, एकसाथ शामिल किए तीन खिलाड़ी
यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, लास्ट ओवर में बांग्लादेश को भारी शिकस्त देकर रचा इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










