नोटबुक सेलिब्रेशन क्यों करते हैं दिग्वेश राठी? खुद किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Digvesh Rathi Notebook Celebration. Image: LSG/X

IPL 2025 Digvesh Rathi Notebook Celebration: आईपीएल 2025 में लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी अपनी शानदार गेंदबाजी और अनोखे नोटबुक सेलिब्रेशन के चलते खूब चर्चा में रहे. हालांकि इस अंदाज के कारण बीसीसीआई ने उन पर तीन बार जुर्माना और एक मैच का बैन भी लगाया. अब उन्होंने खुलासा किया है कि वे ऐसा जश्न क्यों मनाते हैं.

विज्ञापन

IPL 2025 Digvesh Rathi Notebook Celebration: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा स्पिनर दिग्वेश राठी अपनी घातक गेंदबाजी के साथ-साथ अपने खास “नोटबुक सेलिब्रेशन” के चलते भी लगातार सुर्खियों में रहे हैं. हर विकेट लेने के बाद वह हवा में एक काल्पनिक नोटबुक खोलते हैं, कुछ लिखने का अभिनय करते हैं और फिर नाम काटने जैसा इशारा करते हैं, जैसे वह आउट हुए बल्लेबाज का नाम अपनी लिस्ट से हटा रहे हों. यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया, लेकिन इसके चलते उन्हें बीसीसीआई की सख्ती का भी सामना करना पड़ा. बोर्ड अब तक उन्हें तीन बार जुर्माना ठोक चुका है. इतना ही नहीं उन पर एक मैच का बैन भी लगाया गया. 

हालांकि वे इससे बाज नहीं आ रहे. इसके पीछे एक कारण है, जिसका खुलासा खुद उन्होंने किया है. दरअसल, दिग्वेश राठी ने खुद एक वीडियो में इस सेलिब्रेशन के पीछे की सोच को साझा किया. लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से साझा किए गए वीडियो में एक फैन ने उनसे पूछा कि विकेट लेने के बाद आप जो सिग्नेचर करते हैं, इसका उद्घाटन कहां से हुआ? इस पर राठी ने बताया कि वह हर टूर्नामेंट में एक असली नोटबुक साथ लेकर चलते हैं, जिसमें वह आउट किए गए बल्लेबाजों के नाम दर्ज करते हैं. ऐसा लगता है यह तरीका उन्हें मोटिवेशन देता है और उन्हें अपनी मेहनत का अहसास कराता है. (Digvesh Rathi Reveals Why he does Notebook Celebration.)

बीसीसीआई से पड़ी लंबी चपत

हालांकि, बीसीसीआई ने इस जश्न को भड़काऊ माना और उन पर कई बार जुर्माना लगाया गया. प्रियांश आर्या और नमन धीर को आउट करने के बाद उनके सेलिब्रेशन पर कार्रवाई की गई. 19 मई को जब लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई, तो दिग्वेश ने SRH के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद वही सेलिब्रेशन दोहराया. अभिषेक इस जश्न से नाराज दिखे और दोनों के बीच मैदान पर हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली. इसके बाद बीसीसीआई ने इस हरकत को अनुशासनहीनता मानते हुए दिग्वेश पर जुर्माने के साथ एक मैच का प्रतिबंध भी लगा दिया.

कमाई 30 लाख और जुर्माना 9.37 लाख

दिग्वेश राठी को एलएसजी ने डेब्यू करने का मौका दिया और मेगा नीलामी में दिल्ली के इस गेंदबाज को 30 लाख रूपये में खरीदा. वहीं, इस सीजन में दिग्वेश पर पहला जुर्माना 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 1.87 लाख रुपये का लगा था. दूसरा फाइन उन्हें 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 3.75 लाख का भरना पड़ा. तीसरा जुर्माना 19 मई को SRH मैच के बाद फिर से 3.75 लाख का लगा. इस तरह अब तक वह कुल 9.37 लाख रुपये का जुर्माना भर चुके हैं, साथ ही एक मैच का सस्पेंशन भी झेलना पड़ा, जिसकी फीस भी उन्हें नहीं मिलेगी.

राठी का अब तक का आईपीएल 2025 करियर

अगर उनके प्रदर्शन की बात करें, तो दिग्वेश राठी ने इस सीजन में 12 मुकाबलों में 14 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी रेट 8.18 और औसत 28.07 रहा है. अब एक मैच के बाद दिग्वेश राठी फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में दिग्वेश राठी फिर से चालान काटते दिखें, तो आश्चर्य नहीं होगा. वहीं आरसीबी के पास प्लेऑफ के टॉप-2 में पहुंचने के लिए जीत ही एकमात्र व���कल्प है. 

‘अय्यर का टेस्ट टीम में नहीं चुना जाना अच्छा’, इंग्लैंड के दिग्गज ने क्यों कही ऐसी चुभने वाली बात

यस! यस! प्रीति जिंटा… श्रेयस अय्यर का छक्का, पंजाब की जीत और डिंपल गर्ल का रिएक्शन, देखें वीडियो

IPL 2025: हार्दिक पांड्या ने लगाई ट्रिपल सेंचुरी, टी20 क्रिकेट में हासिल किया ये अद्भुत मुकाम

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola