ePaper

IPL 2025 Final: देशभक्ति से सराबोर हुआ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 'भारत माता की जय' के लगे नारे

Updated at : 03 Jun 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025 Final Closing Ceremony

IPL 2025 Final Closing Ceremony

IPL 2025 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले समापन समारोह में शंक महादेवन ने पूरे स्टेडियम को देशभक्ति से सराबोर कर दिया. उन्होंने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गाने गाए और पूरी स्टेडियम को झूमने पर विवश कर दिया. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत माता की जय के नारे लगे.

विज्ञापन

IPL 2025 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. मैच से पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मशहूर म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) ने समां बांध दिया. एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा. स्टेडियम में मौजूद एक लाख से अधिक दर्शकों ने इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया और पूरे स्टेडियम में भारत माता की जय के जयकारे लगने लगे. भारतीय सेना को हर ओर से सलाम किया जा रहा था. हाल की पाकिस्तान पर हुए ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरे स्टेडियम में सुनाई पड़ रही थी.

गूंजे केवल देशभक्ति गीत

‘सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी’ और ‘दुश्मन के छक्के छुड़ा दें , हम इंडिया वाले’ जैसे गाने आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल से पहले समापन समारोह में गूंजते रहे जिससे नरेंद्र मोदी स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया . दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम पर सीमारेखा के पास मैच की जानकारी देने और विज्ञापनों के लिये इस्तेमाल होने वाले डिजिटल बोर्ड पर ‘भारतीय सशस्त्र बलों का सम्मान’, ‘सशस्त्र बलों को सलाम’ और ‘भारतीय सेना को धन्यवाद’ जैसे मैसेज चलते रहे.

शंकर महादेवन ने बेटे के साथ किया परफॉर्म

बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन ने अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया. युद्ध पर बनी फिल्म ‘लक्ष्य’ का टाइटल गीत ‘कंधों से मिलते हैं कंधे’ और ‘ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू ’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे गीत इस तिकड़ी ने गाये. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच दुनिया के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट के 18वें सत्र के फाइनल से पहले समापन समारोह आयोजित हुआ. आरसीबी टीम पहले वार्मअप के लिये मैदान पर उतरी. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपने टीम के साथियों के साथ योजना बनाते मैदान पर देखे गए.

पंजाब की टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. श्रेयस ने कहा कि हम लक्ष्य का पीछा करेंगे, क्योंकि इस मैदान पर पिच कैसा खेलेगा, यह देखना होगा. हम पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आए हैं. हम हर हाल में जीतना चाहते हैं. दूसरी ओर, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. सतह सख्त लग रहा है. हमें ढेर सारे रन बनाने होंगे और विपक्षी टीम को दबाव में लाना होगा. आरसीबी का लक्ष्य 200 के पार स्कोर का होगा.

ये भी पढ़ें…

IPL 2025 Final: इस टीम की जीत पर लगा 6 करोड़ का सट्टा, कनेडियन रैपर ने खेला बड़ा दांव

IPL इतिहास का एकमात्र खिलाड़ी, फाइनल हारकर जीता POTM, RCB का खास चाहता ये टीम बने 2025 चैंपियन?

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola