ePaper

IPL 2025 Auction: पहले दिन का हिसाब-किताब, पंत ने तोड़ा रिकॉर्ड, 61 खिलाड़ी बिके, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 24 Nov 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025 Auction

IPL 2025 Auction

IPL 2025 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया. वह आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

IPL 2025 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की मेगा नीलामी में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके बाद श्रेयस अय्यर का नाम आता है. कोलकाता नाइट राइडर्स को इस साल आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रुपये में पंजाब किंग्स से जुड़े. पंत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर बोली लगी. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 20 करोड़ 75 लाख रूपये पर ‘राइट टू मैच’ का इस्तेमाल किया लेकिन लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रुपये की लगाई तो दिल्ली की टीम पीछे हट गई.

IPL 2025 Auction: वेंकटेश का फिर केकेआर ने अपनाया

केकेआर का हिस्सा रहे वेंकटेश अय्यर को उसी टीम ने 23 करोड़ 75 लाख रुपये में फिर खरीदा. केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में उनके लिये होड़ लगी थी. वहीं, श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच श्रेयस को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी. श्रेयस ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन बाद में पंत ने श्रेयस का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.

IPL 2025: एमएस धोनी फिर मचाएंगे धमाल, यहां देखें रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2025 Mega Auction: ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, श्रेयस अय्यर को भी मिली मोटी रकम

IPL 2025 Auction: बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची

  1. ऋषभ पंत – लखनऊ सुपर जायंट्स – 27 करोड़ रुपये
  2. श्रेयस अय्यर – पंजाब किंग्स – 26.75 करोड़ रुपये
  3. अर्शदीप सिंह – पंजाब किंग्स – 18 करोड़ रुपये
  4. जोस बटलर – गुजरात टाइटंस – 15.75 करोड़ रुपये
  5. केएल राहुल – दिल्ली कैपिटल्स – 14 करोड़ रुपये
  6. मिशेल स्टार्क – दिल्ली कैपिटल्स – 11.75 करोड़ रुपये
  7. कैगिसो रबाडा – गुजरात टाइटंस 10.75 करोड़ रुपये
  8. मोहम्मद शमी – सनराइजर्स हैदराबाद – 10 करोड़ रुपये
  9. डेविड मिलर – लखनऊ सुपर जायंट्स – 7.50 करोड़ रुपये
  10. युजवेंद्र चहल – पंजाब किंग्स – 18 करोड़ रुपये
  11. मोहम्मद सिराज – गुजरात टाइटंस – 12.25 करोड़ रुपये
  12. लिविंगस्टोन – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 8.75 करोड़ रुपये
  13. हैरी ब्रुक – दिल्ली कैपिटल्स – 6.25 करोड़ रुपये
  14. एडेन माक्ररम – लखनऊ सुपर जायंट्स – 2 करोड़ रुपये
  15. डेवोन कॉन्वे – चेन्नई सुपर किंग्स – 6.25 करोड़ रुपये
  16. राहुल त्रिपाठी – चेन्नई सुपर किंग्स – 3.40 करोड़ रुपये
  17. जेक फ्रेजर मैकगर्क – दिल्ली कैपिटल्स – 9 करोड़ रुपये
  18. हर्षल पटेल – सनराइजर्स हैदराबाद – 8 करोड़ रुपये
  19. रचिन रवींद्र – चेन्नई सुपर किंग्स – 4 करोड़ रुपये
  20. रविचंद्रन अश्विन – चेन्नई सुपर किंग्स – 9.75 करोड़ रुपये
  21. वेंकटेश अय्यर – कोलकाता नाइट राइडर्स – 23.75 करोड़ रुपये
  22. मार्कस स्टोइनिस – पंजाब किंग्स – 11 करोड़ रुपये
  23. मिशेल मार्श – लखनऊ सुपर जायंट्स – 3.40 करोड़ रुपये
  24. ग्लेन मैक्सवेल – पंजाब किंग्स – 4.20 करोड़ रुपये
  25. क्विंटन डिकॉक – कोलकाता नाइट राइडर्स – 3.60 करोड़ रुपये
  26. फिल सॉल्ट – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 11.50 करोड़ रुपये
  27. आर गुरबाज – कोलकाता नाइट राइडर्स – 2 करोड़ रुपये
  28. इशान किशन – सनराइजर्स हैदराबाद – 11.25 करोड़ रुपये
  29. जितेश शर्मा – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 11 करोड़ रुपये
  30. जोश हेजलवुड – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 12.50 करोड़ रुपये
  31. प्रसिद्ध कृष्णा – गुजरात टाइटंस – 9.50 करोड़ रुपये
  32. आवेश खान – लखनऊ सुपर जायंट्स – 9.75 करोड़ रुपये
  33. एनरिच नॉर्खिया – कोलकाता नाइट राइडर्स – 6.50 करोड़ रुपये
  34. जोफ्रा आर्चर – राजस्थान रॉयल्स – 12.50 करोड़ रुपये
  35. खलील अहमद – चेन्नई सुपर किंग्स – 4.80 करोड़ रुपये
  36. टी नटराजन – दिल्ली कैपिटल्स – 10.75 करोड़ रुपये
  37. ट्रेंट बोल्ट – मुंबई इंडियंस – 12.50 करोड़ रुपये
  38. महीश तीक्षणा – राजस्थान रॉयल्स – 4.40 करोड़ रुपये
  39. राहुल चाहर – सनराइजर्स हैदराबाद – 3.20 करोड़ रुपये
  40. एडम जम्पा – सनराइजर्स हैदराबाद – 2.40 करोड़ रुपये
  41. वानिंदु हसरंगा – राजस्थान रॉयल्स – 5.25 करोड़ रुपये
  42. नूर अहमद – चेन्नई सुपर किंग्स – 10 करोड़ रुपये
  43. अथर्व तायड़े – सनराइजर्स हैदराबाद – 30 लाख रुपये
  44. नेहाल वढेरा – पंजाब किंग्स 4.2 करोड़ रुपये
  45. अंगकृष रघुवंशी – कोलकाता नाइट राइडर्स – 3 करोड़ रुपये
  46. करूण नायर – दिल्ली कैपिटल्स – 50 लाख रुपये
  47. अभिनव मनोहर – सनराइजर्स हैदराबाद – 2.80 करोड़ रुपये
  48. निशांत सिंधु – गुजरात टाइटंस – 30 लाख रुपये
  49. समीर रिजवी – दिल्ली कैपिटल्स – 95 लाख रुपये
  50. नमन धीर – मुंबई इंडियंस – 5.25 करोड़ रुपये
  51. अब्दुल समद – लखनऊ सुपर जायंट्स – 4.20 करोड़ रुपये
  52. हरप्रीत बरार – पंजाब किंग्स – 1.5 करोड़ रुपये
  53. विजय शंकर – चेन्नई सुपर किंग्स – 1.20 करोड़ रुपये
  54. महिपाल लोमरोर – गुजरात टाइटंस – 1.70 करोड़ रुपये
  55. आशुतोष शर्मा – दिल्ली कैपिटल्स – 3.80 करोड़ रुपये
  56. कुमार कुशाग्र – गुजरात टाइटंस – 65 लाख रुपये
  57. रोबिन मिंज – मुंबई इंडियंस – 65 लाख रुपये
  58. अनुज रावत – गुजरात टाइटंस – 30 लाख रुपये
  59. विष्णु विनोद – पंजाब किंग्स – 95 लाख रुपये
  60. आर्यन जुयाल – लखनऊ सुपर जायंट्स – 30 लाख रुपये
  61. रसिक दार सलाम – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 6 करोड़ रुपये
विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola