ePaper

IPL 2025: एमएस धोनी फिर मचाएंगे धमाल, यहां देखें रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

Updated at : 04 Nov 2024 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025: MS Dhoni

IPL 2025: MS Dhoni

IPL 2025: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आईपीएल में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिटेन किया है. धोनी के फैंस इस बात से काफी खुश होंगे. सभी 10 टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची बना ली है.

विज्ञापन

IPL 2025: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2025 (IPL 2025) में खेलेंगे या नहीं, इस राज से पर्दा उठ चुका है. उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में फिर से रिटेन कर लिया है. इससे यह तय हो गया है कि धोनी आगामी सीजन में भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मैदान पर जलवा बिखेरेंगे. आईपीएल 2025 (IPL 2025) सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है. इस साल, कई बड़े नामों को रिलीज कर दिया गया है. इस माह के अंत में होने वाली मेगा नीलामी में उन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना है.

IPL 2025: कई कप्तानों पर नीलामी में लगेगी बोली

कई टीमों ने अपने कप्तान को भी रिलीज कर दिया है. केकेआर ने अपने चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डुप्लेसी को रिलीज कर दिया है. इसके अलावा बड़े नामों में जोस बटलर, एडेन मार्करम, ग्लेन मैक्सवेल, जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं. इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी रिटेन नहीं किया गया है. मुंबई इंडियंस ने सभी 5 भारतीय खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है. टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया और कुल 558.5 करोड़ रुपये खर्च किए.

IPL 2025: रियाद में हो सकती है आईपीएल की मेगा नीलामी, तारीख कर लीजिए नोट

Retirement: ऋद्धिमान साहा की घोषणा, रणजी के बाद क्रिकेट से संन्यास

IPL 2025: आरसीबी ने केवल 3 खिलाड़ियों को किया रिटेन

आरसीबी ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन करते हुए पर्स में काफी पैसे बचा लिए हैं. विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया गया है, जिसमें विराट को सबसे ज्यादा 21 करोड़ मिले हैं. पंजाब किंग्स ने किसी भी कैप्ड खिलाड़ी को रिटेन न करने का फैसला करके कई लोगों को चौंका दिया है. उनके दो रिटेंशन, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह हैं. उसके पर्स में सबसे बड़ी राशि 110.5 करोड़ रुपये बची है. राजस्थान रॉयल्स 41 करोड़ रुपये की सबसे छोटी राशि के साथ नीलामी में उतरेगी.

IPL 2025: धोनी बनें अनकैप्ड खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए एमएस धोनी एक बार फिर आईपीएल के आगामी सत्र में भाग लेने के लिए तैयार हैं. पांच बार की चैंपियन टीम ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा है. धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है. धोनी के अलावा, उनके रिटेन किए गए खिलाड़ियों में रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना शामिल हैं. धोनी ने पिछले सीजन में चोट के बावजूद सभी मैच खेले थे और नीचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था.

IPL 2025: रिटेन किये गये खिलाड़ियों की पूरी सूची

मुंबई इंडियंस : जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), तिलक वर्मा (8 करोड़).
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रवींद्र जडेजा (18 करोड़), एमएस धोनी (4 करोड़).
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), यश दयाल (5 करोड़).
दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (16.5 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अभिषेक पोरेल (4 करोड़).
कोलकाता नाइट राइडर्स : रिंकू सिंह (13 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नरेन (12 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़).
लखनऊ सुपर जायंट्स : निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़), आयुष बडोनी (4 करोड़).
सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), नितेश रेड्डी (6 करोड़), हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), ट्रैविस हेड (14 करोड़).
गुजरात टाइटंस : राशिद खान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.5 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़).
पंजाब किंग्स : शशांक सिंह (5.5 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़).
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जयसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिम्रोन हेटमायर (11 करोड़), संदीप शर्मा (4 करोड़).

IPL 2025: MS Dhoni
विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola