IPL 2024: RCB फिसड्डी, लेकिन विराट कोहली हैं टॉप स्कोरर, जानें पर्पल कैप पर किसका कब्जा
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 15 Apr 2024 5:45 PM
IPL 2024: Virat Kohli
IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं. उन्होंने 6 पारियों में 300 से अधिक रन बना दिए हैं. उनके नाम एक शतक भी दर्ज है. उनकी टीम भले ही हार रही हो, विराट शानदार फॉर्म में हैं.
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज का पर्पल कैप दिया जाता है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए यह सीजन अब तक बेहद खराब रहा है. टीम ने अपने छह में से केवल एक में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है. इसके बावजूद पूर्व कप्तान और टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने शानदार फॉर्म का आनंद उठा रहे हैं. विराट अब तक खेले गए मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं और 6 मैचों में एक शतक के साथ 300 के पार रन बना चुके हैं. ऑरेंज कैप इस समय विराट के ही पास है.
IPL 2024: विराट के पास है ऑरेंज कैप
विराट कोहली ने अब तक 6 मैच की 6 पारियों में 141.78 की स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक 29 चौके और 12 छक्के जड़े हैं. दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग का नाम है. रियान ने 6 मैच की 6 पारियों में 155.19 के स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाए हैं. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 6 मैच की 6 पारियों में 155.29 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए. हैं. चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 6 मैच में 167.31 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 6 मैच में 151.79 के स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए हैं और वह पांचवें नंबर पर हैं.
| क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट |
| 1. | विराट कोहली | 6 | 319 | 79.75 | 141.78 |
| 2. | रियान पराग | 6 | 284 | 71.00 | 155.19 |
| 3. | संजू सैमसन | 6 | 264 | 66.00 | 155.29 |
| 4. | रोहित शर्मा | 6 | 261 | 52.20 | 167.31 |
| 5. | शुभमन गिल | 6 | 255 | 51.00 | 151.79 |
| 6. | शिवम दुबे | 5 | 242 | 60.50 | 163.51 |
| 7. | साई सुदर्शन | 6 | 226 | 37.67 | 127.68 |
| 8. | रुतुराज गायकवाड़ | 6 | 224 | 44.80 | 130.23 |
| 9. | निकोलस पूरन | 6 | 223 | 74.33 | 161.59 |
| 10. | केएल राहुल | 6 | 204 | 34.00 | 138.78 |
IPL 2024 Points Table: सीएसके की जीत से पंजाब को हुआ फायदा, जानें कौन सी टीम है टॉप पर
IPL 2024 में रोहित खेल रहे हैं ताबड़तोड़ पारी, हर मैच में बल्ले से निकाल रहे हैं रन
कौन हैं IPL मैच में श्रद्धा कपूर जैसी दिखने वाली लड़की, एक्ट्रेस बोलीं-ये मैं ही तो हूं
IPL 2024: पर्पल कैप पर है चहल का कब्जा
पर्पल कैप की बात करें तो इस समय इस कैप पर राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का कब्जा है. युजवेंद्र ने 6 मैचों में 14.82 की औसत से 11 विकेट चटकाए हैं. दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के तेज गेंबदाज जसप्रीत बुमराह का नाम है. उन्होंने 6 मैचों में 14.60 की औसत से 10 विकेट चटकाए हैं. 10 विकेट मुस्तफिजुर रहमान के भी नाम हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं. कगिसो रबाडा ने 6 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं और वह चौथे नंबर पर हैं. पांचवें नंबर पर खलील अहमद हैं, जिनके नाम भी 9 विकेट हैं. इसके बाद दो और गेंदबाज अर्शदीप सिंह और गेराल्ड कॉर्टजी के नाम भी 9-9 विकेट हैं, और वे छठे और सातवें नंबर पर हैं.
| क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम | मैच | विकेट | औसत |
| 1. | युजवेंद्र चहल | 6 | 11 | 14.82 |
| 2. | जसप्रीत बुमराह | 6 | 10 | 14.60 |
| 3. | मुस्तफिजुर रहमान | 5 | 10 | 18.30 |
| 4. | कगिसो रबाडा | 6 | 9 | 21.22 |
| 5. | खलील अहमद | 6 | 9 | 23.44 |
| 6. | अर्शदीप सिंह | 6 | 9 | 22.78 |
| 7. | गेराल्ड कोर्टजी | 6 | 9 | 25.67 |
| 8. | मथीशा पथीराना | 3 | 8 | 11.00 |
| 9. | सैम करन | 6 | 8 | 19.00 |
| 10. | मोहित शर्मा | 6 | 8 | 27.00 |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










