IPL 2024: सुनील नारायण के तूफान में उड़ा आरसीबी, विराट की पारी बेकार, देखें तस्वीरें

Updated at : 29 Mar 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024, Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru

IPL 2024, Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उनके ही घर में 7 विकेट से हराकर लगाताद दूसरी जीत दर्ज की है. सबसे बड़ी बात है कि इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा.

विज्ञापन

IPL 2024: वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक और सुनील नारायण की तूफानी पारी से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को उनके ही होम ग्राउंड में सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

Ipl 2024, kolkata knight riders vs royal challengers bengaluru

आरसीबी के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स ने वेंकटेश (50 रन, 30 गेंद, 4 छक्के, 3 चौके) और नारायण (47 रन, 22 गेंद, 5 छक्के, 2 चौके) की तूफानी पारियों से 19 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 186 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. नारायण और फिल सॉल्ट (30 रन, 20 गेंद, 2 छक्के, 2 चौके) ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 86 रन जोड़कर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई.

Ipl 2024, kolkata knight riders vs royal challengers bengaluru

इसके बाद वेंकटेश ने कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 39 रन, 24 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर जीत की राह आसान की. केकेआर इस तरह मौजूदा सत्र में मेजबान टीम को हराने वाली पहली टीम बना.

Ipl 2024, kolkata knight riders vs royal challengers bengaluru

आरसीबी ने इससे पहले विराट कोहली की 59 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों से नाबाद 83 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 182 रन बनाए. कोहली ने कैमरन ग्रीन (33 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन और ग्लेन मैक्सवेल (28 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी भी की. दिनेश कार्तिक ने अंत में आठ गेंद में तीन छक्कों की मदद से 20 रन बनाए.

Ipl 2024, kolkata knight riders vs royal challengers bengaluru

लक्ष्य का पीछा करने उतरे केकेआर को नारायण और सॉल्ट ने तूफानी शुरुआत दिलाई. सॉल्ट ने सिराज के पहले ओवर में दो छक्कों और एक चौके से शुरुआत की जबकि नारायण ने तीसरे ओवर में अल्जारी जोसेफ पर दो छक्के मारे. नारायण ने छठे ओवर में यश दयाल को निशाना बनाते हुए उनके ओवर में दो छक्कों और एक चौके से 21 रन जुटाए.

Ipl 2024, kolkata knight riders vs royal challengers bengaluru

केकेआर ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 85 रन बनाए जो मौजूदा सत्र में शुरुआती छह ओवर में किसी टीम का सर्वाधिक स्कोर है. मयंक डागर ने सातवें ओवर में नारायण को बोल्ड करके आरसीबी को पहली सफलता दिलाई. विजय कुमार विशाख ने अगले ओवर में सॉल्ट को डीप स्क्वायर लेग पर ग्रीन के हाथों कैच कराके नाइट राइडर्स का स्कोर दो विकेट पर 92 रन किया.

Ipl 2024, kolkata knight riders vs royal challengers bengaluru

वेंकटेश ने नौवें ओवर में डागर पर छक्के के साथ टीम के रनों का शतक पूरा किया और फिर जोसेफ के ओवर में दो छक्के और दो चौके मारे. वेंकटेश ने सिराज पर छक्के और एक रन के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. केकेआर को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए सिर्फ 16 रन की दरकार थी.

Ipl 2024, kolkata knight riders vs royal challengers bengaluru

वेंकटेश ने दयाल की गेंद पर कोहली को कैच थमाया लेकिन अय्यर और रिंकू सिंह (नाबाद 05) ने टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया. कोहली ने इस बीच वेंकटेश के कैच के साथ आईपीएल में सर्वाधिक 109 कैच के सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बराबरी की. अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

Ipl 2024, kolkata knight riders vs royal challengers bengaluru

कोहली ने मिशेल स्टार्क (बिना विकेट के 47 रन) की पारी की पहली गेंद पर चौके से खाता खोला जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसी (08) ने हर्षित राणा पर छक्का मारा लेकिन इस तेज गेंदबाज की अगली गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन पर स्टार्क के हाथों में खेल गए. कोहली ने अगले ओवर में स्टार्क की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा जबकि ग्रीन ने भी चौके से खाता खोला.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola