ePaper

IPL 2024, CSK vs MI: रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने मुंबई को 20 रन से हराया, रोहित का शतक बेकार

Updated at : 15 Apr 2024 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024, CSK vs MI: Hardik Pandya and Rohit Sharma

IPL 2024, CSK vs MI: Hardik Pandya and Rohit Sharma

IPL 2024, CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस को उसी के घर में 20 रनों से हरा दिया है. एमएस धोनी ने 4 गेंद पर 20 रन बनाए. फैंस को अपने चहेते धोनी की बल्लेबाजी देखने का मौका मिला और धोनी ने उन्हें निराश नहीं किया.

विज्ञापन

IPL 2024, CSK vs MI: रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसके घर में 20 रनों से करारी शिकस्त दी. मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 12 साल बाद आईपीएल में शतक जड़ा लेकिन उनकी शतकीय पारी बेकार चली गई. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रन बनाए. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर नहीं उतरे. गायकवाड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. आजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई लेकिन अपनी टीम को एक शानदार शुरुआत नहीं दिला पाए. रहाणे पांच रन बनाकर आउट हुए, जबकि रचिन ने 16 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली. यही दो विकेट थे, जो सीएसके ने जल्द गंवा दिए.

IPL 2024: शुरुआत में लड़खड़ा गई थी सीएसके

फैंस को आज के मुकाबले में कुछ ज्यादा ही आनंद आया होगा. क्योंकि एमएस धोनी बल्लेबाजी करने आए और केवल 4 गेंद पर ही 20 रन बना डाले. सीएसके ने जितने रन से यह मुकाबला जीता, उतने रन धोनी के बल्ले से ही निकले थे. पारी की बात करें तो सीएसके पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में लड़खड़ा गई थी. लेकिन रुतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली और उनका भरपूर साथ युवा शिवम दुबे ने दिया. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की, जो काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ.

KKR vs LSG, IPL 2024: केकेआर ने लखनऊ को 8 विकेट से रौंदा, फिलिप साल्ट ने बनाए 89 रन

IPL 2024 : ईडन गार्डन पर दिखा मोहन बगान का जलवा, लाल-हरी जर्सी में नजर आई लखनऊ सुपर जायंट्‌स की टीम

आपस में टकराए संजू सैमसन और रियान पराग, छूटा कैच, IPL 2024 का वीडियो वायरल

IPL 2024: सबसे बड़ा आकर्षण एमएस धोनी की बल्लेबाजी

गायकवाड़ ने 40 गेंद पर पांच-पांच चौके और छक्के की मदद से 69 रन बनाए. वहीं, शिवम दुबे ने 34 गेंद पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए. गायकवाड़ के आउट होने के बाद डेरिल मिशेल क्रीज पर आए, लेकिन वह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए. उन्होंने 14 गेंद पर एक चौके की मदद से केवल 17 रन बनाए. दर्शकों की डिमांड पर धोनी को एक बार फिर उपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. धोनी ने दर्शकों को निराश नहीं किया और 4 गेंद पर 3 छक्के की मदद से 20 रन जोड़े, जो टीम के जीत के लिए काफी जरूरी साबित हुई.

IPL 2024: 12 साल बाद रोहित ने आईपीएल में जड़ा शतक

दूसरी पारी की बात करें तो मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन का अपना पहला शतक जड़ा. उन्होंने नाबाद 105 रन बनाए. 63 गेंद की अपनी पारी में रोहित ने 11 चौके और 5 छक्के जड़े, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. रोहित को किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. सूर्यकुमार यादव आज एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए. तिलक वर्मा ने काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह भी 20 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान हार्दिक पांड्या केवल दो ही रन बना सके. सीएसकी की ओर से वापसी करने करने वाले मथीशा पथीराना ने चार ओवर में 28 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola