ePaper

KKR vs SRH: वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी ने हारते मैच में कोलकाता को दिलाई जीत, ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच

Updated at : 05 May 2023 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
KKR vs SRH: वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी ने हारते मैच में कोलकाता को दिलाई जीत, ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच

KKR vs SRH: आईपीएल 2023 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत के हीरो वरुण चक्रवर्ती रहे, जिसने आखिरी ओवर में हैदराबाद टीम चारों खाने चित कर दिए.यहां जानिए आखिरी ओवर का रोमांच कैसा था.

विज्ञापन

SRH vs KKR, IPL 2023: आईपीएल 2023 में रोमांच का दौर जारी है. गुरुवार को हैदराबाद में खेले गए सीजन के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक तरीके से 5 रन से मात दी. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 166 रन ही बना सकी. इस जीत के हीरो वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) रहे, जिन्होंने आखिरी ओवर में 9 रनों का बचाव करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. वरुण ने आखिरी ओवर में महज 3 रन देकर 1 विकेट भी चटकाए.

SRH vs KKR आखिरी ओवर का रोमांच

हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रनों की जरूरत थी. ऐसे में केकेआर के कप्तान नीतिश राणा ने आखिरी ओवर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को सौंपा. उस समय हैदराबाद के खिलाड़ी अब्दुल समद स्ट्राइक पर थे. उन्होंने पहली गेंद पर सिंगल लिया. इसके बाद दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने लेग बाई का एक रन लिया. वहीं, वरुण ने तीसरी गेंद पर सेट होकर खेल रहे अब्दुल समद को 21 के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया. समद बाउंड्री लाइन पर अनुकुल रॉय के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद डॉट कराई. पांचवीं गेंद पर सिंगल दिया. हैदराबाद को आखिरी गेंद पर 6 रन चाहिए थे और उन्होंने बेहतरीन तरीके से डॉट गेंद डाली. इस तरह कोलकाता ने 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की.


केकेआर ने हैदराबाद को 5 रन से दी मात

गौरतलब है कि केकेआर ने पहले खेतले हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाए थे. केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने 35 गेंदों में 46 रन बनाए. नीतीश राणा ने 31 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर के साथ 166 रन ही बना सकी. हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम ने 41 रनों की पारी खेली. हेनरिक क्लासेन ने 36 रनों का योगदान दिया. इस दौरान कोलकाता के गेंदबाज वरुण ने 4 ओवरों में 20 रन देकर 1 विकेट लिया. वैभव अरोड़ा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए. जबकि अनूकुल रॉय, आंद्रे रसेल और हर्षित राणा को भी 1-1 विकेट मिला.

Also Read: IPL Points Table 2023: KKR की जीत के बाद कितना बदला प्वाइंट्स टेबल? यहां जानिए सभी टीमों का हाल

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola