PBKS vs LSG Head To Head: पंजाब या लखनऊ किसका पलड़ा भारी? मैच से पहले जानिए हेड टू हेड आंकड़े

PBKS vs LSG: आईपीएल 2023 के 38वें मुकाबले में आज (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने सामने होंगी. दोनों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड आई एस बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा.
PBKS vs LSG, IPL 2023: आईपीएल 2023 का 38वां मुकाबला आज (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों के बीच यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड आई एस बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. एक ओर पंजाब की टीम ने पिछले मैच में शानदार वापसी करते हुए मुंबई को हराया था. वहीं लखनऊ की टीम को पिछले मुकाबले गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते है कि दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े कैसे है.
बता दें कि यह इस सीजन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है. इससे पहले खेले गए मुकाबले में पंजाब की टीम ने लखनऊ को उनके घरेलू मैदान पर 2 विकेट से मात दी थी. वहीं, आईपीएल में अब तक लखनऊ और पंजाब की टीमें कुल 2 बार ही आमने-सामने आई हैं, जिसमें दोनों ही टीमें ने 1-1 जीत अपने नाम की है. ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि किस टीम का पलड़ा भारी है. हालांकि, दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच पर इस सीजन जमकर रन बरस रहे हैं और बल्लेबाजों को बैटिंग करना काफी रास आ रहा है. हालांकि इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को फायदा होता है. ऐसे में पेसर्स मैच में कमाल दिखा सकते हैं. मैच के दौरान ओस बड़ी भूमिका निभा सकता है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां अच्छा फैसला माना जाएगा.
Also Read: PBKS vs LSG Playing 11: पंजाब के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी लखनऊ, यहां जानिए प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 38वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




