IPL 2023: ‘यह पागलपन है..’ चोट की गलत रिपोर्ट देख भड़के जोफ्रा आर्चर, ट्वीट कर कही बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
IPL 2023: ‘यह पागलपन है..’ चोट की गलत रिपोर्ट देख भड़के जोफ्रा आर्चर, ट्वीट कर कही बड़ी बात

मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच टीम के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चोटिल होने की खबर सामने आई थी. अब जोफ्रा ने खुद सामने आकर इसे अफवाह बताया है. वहीं सोेशल मीडिया पर उन्होंने नाराजगी भी जताई है.

विज्ञापन

Jofra Archer, Mumbai Indians: आईपीएल की सबसे सफल टीम और पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस के लिए अबतक यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है. टीम ने अबतक 7 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को सिर्फ तीन में जीत मिली है. वहीं 4 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच टीम के घातक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लेकर खबर सामने आई की वह चोटिल हैं और इस कारण आईपीएल से बाहर हो रहे हैं. वहीं इस खबर को जोफ्रा आर्चर ने सिरे से नकार दिया है. जोफ्रा ने इस खबर पर नाराजगी भी जताई है और इसे पागलपन करार दिया है.

सोशल मीडिया पर जमकर बरसे आर्चर

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पिछले कुछ मुकाबले से आईपईएल में एक्शन में नजर नहीं आए थे. इसी बीच मीडिया में ‘द टेलीग्राफ’ की एक रिपोर्ट में बताया गया कि आर्चर कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं और आईपीएल के बीच वह इसकी सर्जरी के लिए बेल्जियम गए हैं. वहीं यह खबर सामने आने के बाद आर्चर ने ट्वीट किया और इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया.

आर्चर ने इस खबर को अफवाह बताते हुए सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कहा कि ‘मेरे इजाजत और बिना फैक्ट्स को जाने आर्टिकल निकालना सचमुच में पागलपन है. जिस भी रिपोर्टर ने यह खबर लिखी है उसको शर्म आनी चाहिए. एक खिलाड़ी जो पहले से परेशान है और करियर में मुश्किल दौर से गुजर रहा है उसका अपने फायदे के लिए इस तरह से आप शोषण कर रहे हैं, आप जैसे लोग ही सबसे बड़ी समस्या हैं.’

Also Read: RR vs CSK Playing 11: चेन्नई का विजयरथ रोकने उतरेगी राजस्थान, यहां जानिए प्लेइंग 11
इस सीजन सिर्फ दो मुकाबले खेले हैं आर्चर

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस सीजन केवल 2 मुकाबले ही खेले हैं. इन दो मैचों में उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किया है. हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आगामी मुकाबले में मुंबई की ओर से एक्शन में नजर आएंगे.

विज्ञापन
Saurav Kumar

लेखक के बारे में

By Saurav Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola