MI vs RR Head to Head: मुंबई और राजस्थान में किसका पलड़ा भारी, यहां जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

New Delhi: Quinton de Kock of Mumbai Indians plays a shot during match 24 of the Indian Premier League between the Mumbai Indians and the Rajasthan Royals, held at the Arun Jaitley Stadium, in New Delhi, Thursday, April 29, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_29_2021_000176A)
MI vs RR: आईपीएल 2023 का 42वें मुकाबले में आज (30 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने सामने होंगी. दोनों टीमें के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बीच खेला जाएगा.
MI vs RR Head to Head: आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला आज (30 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर आमने सामने होंगी. एक तरफ मुंबई की टीम को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. तो दूसरी तरफ लगातार मैच हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हराकर जीत की राह पर वापसी की है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. मैच से पहले आइए जानते हैं कैसी है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड.
आईपीएल 2023 में अभी तक के दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान मुंबई से आगे है. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 5 में जीत और तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि मुंबई इंडियंस ने अभी तक 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें टीम ने तीन में जीत चार में हार का सामना किया है. राजस्थान को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत मिली थी तो मुंबई को पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी.
मुंबई और राजस्थान के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें मुंबई की टीम ने 15 मैच जीते हैं तो राजस्थान ने 13 मैच अपने नाम किए हैं. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम बाजी मारेगी. लेकिन इस सीजन प्रदर्शन के हिसाब से मुंबई के मुकाबले राजस्थान का पलड़ा भारी लग रहा है.
Also Read: MI vs RR Playing 11: राजस्थान को हरा जन्मदिन पर रोहित को जीत का तोहफा देने उतरेगी मुंबई, जानिए प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




