ePaper

MI vs KKR Playing 11: मुंबई और कोलकाता में होगी रोमांचक जंग, यहां जानिए प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Updated at : 16 Apr 2023 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
MI vs KKR Playing 11: मुंबई और कोलकाता में होगी रोमांचक जंग, यहां जानिए प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IPL 2023, MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (16 अप्रैल) डबल हेडर मुकाबले खेले जाने वाले हैं. डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा.

विज्ञापन

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग में 16 अप्रैल रविवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाने वाले हैं. डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दूसरी ओर मुंबई ने अपना मुकाबला जीता था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच धमाकेदार मुकाबले होने की उम्मीद है. वहीं इस मुकाबले से पहले हम आपको दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में बताएंगे.

पिच रिपोर्ट

मुंबई और कोलाकात के बीच आईपीएल 2023 का 21वां मुकाबला वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है लेकिन फिर भी यहां जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है. यहां तेज गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगी.

कब और कहां देखें मुकाबला

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 3 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

Also Read: IPL 2023, LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घर में 2 विकेट से हराया
मुंबई और कोलकाता की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ

कोलकाता नाइट राइडर्स – रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर) , एन जगदीसन , नीतीश राणा (कप्तान) , रिंकू सिंह , आंद्रे रसेल , सुनील नारायण , शार्दुल ठाकुर , उमेश यादव , सुयश शर्मा , लोकी फर्ग्यूसन , वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola