ePaper

GT vs CSK: फाइनल के टिकट के लिए चेन्नई और गुजरात में होगी जंग, जानिए कौन मारेगा बाजी?

Updated at : 23 May 2023 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
GT vs CSK: फाइनल के टिकट के लिए चेन्नई और गुजरात में होगी जंग, जानिए कौन मारेगा बाजी?

आईपीएल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. अब तक इस सीजन में 70 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस ग्रैंड लीग में आज प्वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा.

विज्ञापन
undefined

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings Qualifier 1: आईपीएल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. अब तक इस सीजन में 70 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस ग्रैंड लीग में आज प्वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा.

undefined

दोनों टीमों में से जो भी इस मैच को जीतेगी वह आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी. वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में खेलकर फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा.

undefined

चेन्नई और गुजरात के बीच यह दमदार भिड़ंत सीएसके के होम ग्राउंड एम ए चिंदबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा. सीएसके को अपने घर में फैंस से भरपूर समर्थन मिलना तय है.

undefined

फैंस के इसी समर्थन को देखते हुए चेन्नई का पलड़ा भी इस मैच में भारी नजर आ रहा है. गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है.  

undefined

पिछले साल आईपीएल डेब्यू में चैंपियन बनने वाली गुजरात की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से अबतक कुल 3 बारी भिड़ी है. इन तीनों मुकाबले में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है.

undefined

दोनों टीम के सलामी बल्लेबाज कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. खासतौर पर गुजरात की टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. ऐसे में गिल सीएसके के लिए भी बड़ी मुसीबत बन सकते हैं.

undefined

गौरतलब है कि गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या हो या सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दोनों ने इस सीजन अपनी चालाक कप्तानी से बड़ी-बड़ी टीमों को पटखनी दी है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज क्वालीफायर के इस जंग में किसकी रणनीति किसपर भारी पड़ती है और कौन सी टीम आईपीएल फाइनल में पहुंचती है.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola