IPL 2022: विराट कोहली ‘गोल्डन डक’ तो केन विलियमसन हुए ‘डायमंड डक’ के शिकार, जानिए दोनों में क्या है अंतर

Updated:
विज्ञापन
IPL 2022: विराट कोहली ‘गोल्डन डक’ तो केन विलियमसन हुए ‘डायमंड डक’ के शिकार, जानिए दोनों में क्या है अंतर

Pune: Virat Kohli of Royal Challengers Bangalore walks back to the pavilion after getting out during the Indian Premier League 2022 cricket match between Royal Challengers Bangalore and the Rajasthan Royals at the MCA International Stadium, in Pune, Tuesday, April 26, 2022. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI04_26_2022_000268B)

आरसीबी की ओर से विराट कोहली गोल्डन डक के शिकार हुए, तो हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन डायमंड डक के शिकार हो गये. विलियमसन एक गेंद भी नहीं खेल पाये और शाहबाज अहमद ने उन्हें रन आउट कर दिया. जैसे ही विलियमसन रन आउट हुए डायमंड डक चर्चा में आ गया.

विज्ञापन

विराट कोहली (Virat kohli) का खराब फॉर्म उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 54वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाये और गोल्डन डक का शिकार हो गये. ओपनिंग करने आये विराट कोहली पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गये. विराट कोहली मौजूदा सीजन में तीसरी बार गोल्डन डक के शिकार हुए.

कोहली हुए गोल्डन डक, तो केन विलियमसन डायमंड डक के शिकार

आरसीबी की ओर से विराट कोहली गोल्डन डक के शिकार हुए, तो हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन डायमंड डक के शिकार हो गये. विलियमसन एक गेंद भी नहीं खेल पाये और शाहबाज अहमद ने उन्हें रन आउट कर दिया. जैसे ही विलियमसन रन आउट हुए डायमंड डक चर्चा में आ गया. लोगों ने सवाल किया कि आखिर डायमंड डक क्या है.

Also Read: IPL 2022: विराट कोहली के फॉर्म पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कही बड़ी बात, बोले- ब्रेक की जरूरत नहीं

गोल्डन डक और डायमंड डक में क्या है अंतर

जब खिलाड़ी पहली ही गेंद पर आउट हो जाता है, तो उसे गोल्डन डक कहा जाता है, लेकिन जब खिलाड़ी बिना कोई गेंद खेले आउट हो जाता है, तो उसे डायमंड डक कहा जाता है.

आईपीएल में विराट कोहली हुए 6 बार गोल्डन डक के शिकार

आईपीएल में पहली बार विराट कोहली गोल्डन डक के शिकार नहीं हुए हैं, बल्कि इससे पहले ही कोहली इस शर्मनाक स्थिति के शिकार हो चुके हैं. आईपीएल में कोहली 6 बार गोल्डन डक के शिकार हो चुके हैं. हालांकि अगर शून्य पर आउट होने की बात करें, तो विराट कोहली आईपीएल में 9 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.

पिछले दो साल से अधिक समय से विराट कोहली ने नहीं लगाया एक भी शतक

विराट कोहली पिछले दो साल से अधिक समय से क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है. क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में कोहली के बल्ले से शतक नहीं आया है. मौजूदा आईपीएल सीजन की बात करें, तो विराट कोहली ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें एक अर्धशतक की मदद से कुल 216 रन बनाये हैं. जिसमें रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली का औसत केवल 19.64 का रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola