ePaper

IPL 2022, Orange And Purple Cap: जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, युजी चहल का पर्पल कैप पर कब्जा

Updated at : 20 Apr 2022 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022, Orange And Purple Cap: जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, युजी चहल का पर्पल कैप पर कब्जा

Pune: Rajasthan Royals players celebrates the wicket of Abhishek Sharma of the Sunrisers Hyderabad during match 5 of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) T20 cricket match between the Sunrisers Hyderabad and the Rajasthan Royals, at the MCA International Stadium in Pune, Tuesday, March 29, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI03_29_2022_000291A)

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के पास इस समय ऑरेंज कैप है. उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक की मदद से अबतक 6 मैचों में कुल 375 रन बना लिया है. जबकि युजवेंद्र चहल के पास पर्पल कैप है. अबतक युजी चहल ने 17 विकेट चटकाये हैं.

विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में अबतक 32 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसमें हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया है. जबकि पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का हाल सबसे खराब है. रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अपना खाता तक नहीं खोल पायी है. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए रोमांचक जंग खिलाड़‍ियों के बीच जारी है.

जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के पास इस समय ऑरेंज कैप है. उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक की मदद से अबतक 6 मैचों में कुल 375 रन बना लिया है. बटलर के करीब इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल, आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं. सबसे अधिक रन बनाने के मामले में केएल राहुल दुसरे स्थान पर हैं, उन्होंने अबतक 7 मैचों में एक शतक की मदद से 265 रन बना लिये हैं, जबकि फाफ डुप्लेसिस ने 7 मैचों में अबतक 250 रन बना लिये और तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. श्रेयस अय्यर ने 236 रन बनाये और हार्दिक पांड्या ने 228 रन बनाये हैं और टॉप 5 में बने हुए हैं.

Also Read: IPL 2022: युजवेंद्र चहल ने इस सीजन का पहला हैट्रिक लेने के बाद मनाया अनोखे अंदाज में जश्न, VIDEO वायरल

युजवेंद्र चहल का आईपीएल 2022 में चला जादू, पर्पल कैप पर कब्जा

युजवेंद्र चहल के लिए आईपीएल 2022 सबसे शानदार रहा है. अबतक 5 मैचों में उन्होंने 17 विकेट चटकाये हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 40 रन देकर पांच विकेट है. युजवेंद्र चहल के नाम आईपीएल 2022 का पहला हैट्रिक है. उन्होंने यह कारनामा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था. केकेआर के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट लिया था. पर्पल कैप की रेस में टी नटराजन 12 विकेट, कुलदीप यादव 11 विकेट, अवेश खान 11 विकेट और हसरंगा 11 विकेट लेकर शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola