ePaper

IPL 2020: क्या RCB की कप्तानी से हट जायेंगे कोहली, टीम में बदलाव को लेकर डायरेक्टर ने कही यह बात

Updated at : 08 Nov 2020 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020: क्या RCB की कप्तानी से हट जायेंगे कोहली, टीम में बदलाव को लेकर डायरेक्टर ने कही यह बात

IPL 2020 नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद भी विराट कोहली (Virat kohli) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) चैंपियन की रेस से बाहर हो गयी. एलिमिनेटर राउंड में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने आरसीबी के सफर का अंत कर दिया. इसके बाद से लगातार कप्तान विराट कोहली निशाने पर हैं. पूर्व क्रिकेटरों सहित फैन्स ने भी उन्हें कप्तानी छोड़ने की सलाह दे डाली. पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने तो यहां तक कहा कि अगर वे टीम मैनेजमेंट में होते तो उन्हें हटा देते.

इस बीच आरसीबी की टीम में अगले सीजन के लिए बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं. टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस माइक हेसन ने टीम में बदलाव के संकेत दिये हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीलामी को लेकर फिर से नयी रणनीति बनायेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी बल्लेबाजी विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भर है. इसे कम करने का प्रयास किया जायेगा.

हेसन ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का एक कोर ग्रुप बनाने की तैयारी हो रही है. खासकर मध्यक्रम के लिए. उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों की हिस्सेदारी बल्लेबाजी में बढ़ानी होगी. नीलामी और टीम के चयन में भी इन बातों का खास ख्याल रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि पहले तथ्यों की पुष्टि करेंगे और फिर रणनीति बनायेंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के कोर ग्रुप में युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा फोकस रहेगा.

Also Read: IPL 2020: विदाई के समय क्रिस गेल हुए भावुक, किंग्स इलेवन पंजाब को लेकर कही यह बात
पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर कोहली

एलिमिनेटर मुकाबले में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने विराट कोहली को कप्तानी से हटाने की मांग कर दी है. वहीं पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, उसने (कोहली ने) अपने लिए जो उच्च स्तर स्थापित किए हैं उसे देखते हुए संभवत: वह भी कहेगा कि वह उनकी बराबरी नहीं कर पाया और यह उन कारणों में से एक है जिसके कारण आरसीबी की टीम खिताब जीतने में नाकाम रही. बदलाव की जरूरत है.

जबकि, गंभीर से जब पूछा गया कि क्या आप फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट में होते तो कोहली को कप्तानी से हटा देते. गंभीर ने कहा, जरूर हटा देते. आठ साल बहुत लंबा समय होता है. एक दो साल की बात नहीं है. यह टीम आठ साल से ट्रॉफी के लिए संघर्ष कर रही है. कप्तान को छोड़ दीजिए, मुझे कोई ऐसा खिलाड़ी बता दीजिए जो आठ साल तक कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाया हो. यह जवाबदेही होनी चाहिए.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola