Live Updates

IPL 2020 RCB vs RR : डिविलियर्स के तूफान में उड़ा राजस्थान, 7 विकेट से आरसीबी की धमाकेदार जीत

Updated:
विज्ञापन

Dubai: Royal Challengers Bangalore batsmen AB de Villiers and Virat Kohli run between the wickets during a cricket match of IPL 2020 against Sunrisers Hyderabad, at Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates, Monday, Sept. 21, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI21-09-2020_000341A)

IPL 2020 RCB vs RR LIVE रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एबी डिविलियर्स की 22 गेंद में नाबाद 55 रन की आक्रामक अर्धशतकीय पारी से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स पर सात विकेट से जीत दर्ज की. डिविलियर्स ने इस पारी के दौरान छह गगनचुंबी छक्के और एक चौका जमाया. उन्होंने अंत में गुरकीरत सिंह मान (नाबाद 19) के साथ चौथे विकेट के लिये 77 रन की नाबाद साझेदारी निभायी. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद अच्छी शुरुआत की और फिर कप्तान स्टीव स्मिथ (57 रन) के अर्धशतक की बदौलत छह विकेट पर 177 रन बनाये. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने (आरसीबी) कप्तान विराट कोहली (43 रन) और देवदत्त पडिक्कल (35 रन) की दूसरे विकेट के लिये 79 रन की भागीदारी के बाद डिविलियर्स के तूफानी अर्धशतक से 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 179 रन बनाकर जीत हासिल की.

विज्ञापन

19वें ओवर में डिविलियर्स ने जमाये तीन छक्के

आरसीबी की टीम को 12 गेंदों में चाहिए थे 35 रन. एक बार लग रहा था कि कोहली सेना मुकाबला नहीं जीत पाएगी. लेकिन डिविलियर्स ने पारी के 19वें ओवर में उनादकट को तीन छक्के जमाये. उस ओवर में डिविलियर्स और गुरकीरत सिंह ने 25 रन बनाये और आरसीबी की टीम तय की. आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे और डिविलियर्स ने छक्का जड़कर टीम की धमाकेदार जीत दिलायी.

राजस्थान के लक्ष्य को आरसीबी ने दो गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया

राजस्थान की टीम ने 178 रन का लक्ष्य विराट टीम के सामने रखा था, लेकि डिविलियर्स की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने दो गेंद शेष रहते ही दो विकेट पर 179 रन बनाकर हासिल कर लिया.

आरसीबी ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2020 के 33वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल को 7 विकेट से हराया. आरसीबी की जीत में एबी डिविलियर्स की बड़ी भूमिका रही. डिविलियर्स ने 22 गेंदों में 6 छक्के और एक चौके की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे. डिविलियर्स ने आर्चर की गेंद पर छक्का जमाकर आरसीबी को धमाकेदार जीत दिलायी.

आरसीबी को लगातार दो झटका, कोहली-पडिक्कल दोनों आउट

आरसीबी को लगातार दो झटका लगा है. कप्तान विराट कोहली और पडिक्कल दोनों आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल तेवतिया ने पडिक्कल को अपना शिकार बनाया. पडिक्कल ने 37 गेंदों दो चौकों की मदद से 35 रन बनाये. 14वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली को कार्तिक त्यागी ने तेवतिया के हाथों कैच आउट कराया. कोहली ने 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 42 रन बनाया.

कोहली-पडिक्कल की विस्फोटक पारी, आरसीबी का स्कोर 11 ओवर में 84 रन

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल इस समय आरसीबी के लिए विस्फोट बल्लेबाजी कर रहे हैं. आरसीबी का स्कोर 11 ओवर में एक विकेट पर 84 रन हो गया है. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी बन चुकी है.

आरसीबी की खराब शुरुआत, फिंच 14 रन पर आउट

राजस्थान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर ऑरोन फिंच श्रेयस गोपाल की गेंद पर 14 रन बनाकर उथप्पा के हाथों कैच आउट हुए. फिंच ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो शानदार छक्के जमाये. फिंच के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आये हैं. आरसीबी का स्कोर 4 ओवर में एक विकेट पर 27 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola